Full Version →

मूंग दाल का हलवा

कुछ मीठा हो जाए वेज

खाने के बाद कुछ मीठा तो होना ही चाहिए, और मीठे में भी मूंग दाल का हलवा तो फिर कहना ही क्या, चलिए अब बिना देर किए बनाते हैं मूंग दाल का हलवा.

Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
2102 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    मूंग की दाल को 5 से 6 घंटे के लिए भिगा दें.
  2. 2
    भीगी हुई दाल को हाथों से रगड़ कर उसका छिलका अच्छे से उतार लें.
  3. 3
    इसे मिक्सर में मोटा पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
  4. 4
    एक ओर केसर को दो छोटे चम्मच गर्म दूध में भिगा दें.
  5. 5
    अब एक कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें दाल के पेस्ट को डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें और पकने दें, दाल
  6. 6
    को 15 से 20 मिनट तक अच्छी तरह भून लें.
  7. 7
    अब शक्कर, दूध और पानी डालकर दाल को तब तक पकाएं जब तक कि शक्कर उसमें घुलकर मिल न जाए.
  8. 8
    जब दाल चिपकना बंद कर दे और उसका रंग गहरा दिखने लगे तब तक दाल को पकने दें.
  9. 9
    जब दाल चिकनापन छोड़ने लगे तब केसर वाला दूध उसमें डालकर उसे दोबारा धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि
  10. 10
    वह फिर से चिकनाई न छोड़ दे.
  11. 11
    अब उसमें पिसी हुई इलायची डालकर अच्छे से चलाएं और गर्म-गर्म परोसकर दाल के हलवे का स्वाद लें.
#moong dal ka halwa #sweet #Indian recipe #moong dal
View Full Version