मूंग दाल का हलवा

मूंग दाल का हलवा

खाने के बाद कुछ मीठा तो होना ही चाहिए, और मीठे में भी मूंग दाल का हलवा तो फिर कहना ही क्या, चलिए अब बिना देर किए बनाते हैं मूंग दाल का हलवा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप मूंग की दाल, एक कप दूध, एक कप चीनी, तीन चुटकी पिसी हुई छोटी इलायची, एक छोटी चम्मच केसर, आधा मुट्ठी भुने हुए बादाम, दो कप पानी, एक कप घी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- मूंग की दाल को 5 से 6 घंटे के लिए भिगा दें.
- भीगी हुई दाल को हाथों से रगड़ कर उसका छिलका अच्छे से उतार लें.
- इसे मिक्सर में मोटा पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
- एक ओर केसर को दो छोटे चम्मच गर्म दूध में भिगा दें.
- अब एक कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें दाल के पेस्ट को डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें और पकने दें, दाल को 15 से 20 मिनट तक अच्छी तरह भून लें.
- अब शक्कर, दूध और पानी डालकर दाल को तब तक पकाएं जब तक कि शक्कर उसमें घुलकर मिल न जाए.
- जब दाल चिपकना बंद कर दे और उसका रंग गहरा दिखने लगे तब तक दाल को पकने दें.
- जब दाल चिकनापन छोड़ने लगे तब केसर वाला दूध उसमें डालकर उसे दोबारा धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि वह फिर से चिकनाई न छोड़ दे.
- अब उसमें पिसी हुई इलायची डालकर अच्छे से चलाएं और गर्म-गर्म परोसकर दाल के हलवे का स्वाद लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (2102 ratings)
4.4 avg from 2102 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मूंग दाल का हलवा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप मूंग की दाल, एक कप दूध, एक कप चीनी, तीन चुटकी पिसी हुई छोटी इलायची, एक छोटी चम्मच केसर, आधा मुट्ठी भुने हुए बादाम, दो कप पानी, एक कप घी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes