मोतीचूर के लड्डू
हर खुशी के मौके पर लड्डू तो खाया ही जाता है. अब आप भी मोतीचूर के लड्डू आसानी से घर में ही बना सकते हैं. जानिए क्या है तरीका...
आवश्यक सामग्री
For 8 - 10
- मोतीचूर के लिए
- 2 किलो बेसन
- 2 किलो देसी घी, पानी जरूरत के अनुसार, सजावट के लिए, बारीक कटा पिस्ता, चाशनी के लिए
- 2 किलो शक्कर
- 2 ग्राम पीला रंग
- 20 ग्राम इलायची पाउडर
- 50 ग्राम मगज
- 100 ग्राम दूध, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन और पानी मिलाकर अच्छे से घोल तैयार कर लें.
-
2
धीमी आंच में एक कड़ाही में घी गर्म करने के लिए रखें. (घर पर बनाएं मीठी बूंदी)
-
3
घी के गर्म होते ही तैयार घोल को छन्नी से छानते हुए मोतीचूर या बूंदी बना लें और आंच बंद कर दें.
-
4
धीमी आंच में एक दूसरे पैन में पानी, चीनी और दूध मिलाकर उबालने रखें.
-
5
पहला उबाल आते ही पीला रंग और इलायची पाउडर मिलाएं. (घर पर ऐसे बनाएं बूंदी )
-
6
अब इसमें तैयार मोतीचूर या बूंदी डालकर उबालें. (चॉकलेट और केले के लड्डू)
-
7
दो उबाल आने पर आंच बंद कर दें और मिश्रण को दो से तीन मिनट तक छोड़ दें.- कड़ाही से निकालकर इसमें मगज मिलाकर ठंडा करने रख दें.
-
8
अब मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें.
-
9
मोतीचूर के लड्डू तैयार हैं. पिस्ते से गार्निश कर सर्व करें.
#Motichur ladoo
#indian sweets
#boondi
#besan ke ladoo
#indian kitchen
#indian recipe
#moti choor ke laddu recipe hindi pakwangali