कई बार नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वालों का जन्मदिन आ पड़ जाता है. ऐसे में वे साधारण केक तो खाएंगे नहीं. इसलिए हम बता रहें एक ऐसे केक की रेसिपी जिसे व्रत के दौरान बनाकर खाया जा सकता है.
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 1/2 कप कुट्टू या सिंघाड़े का आटा
1 टीस्पून बेकिंग पाउडर
1/2 टीस्पून बेकिंग सोडा
2 टेबल स्पून कोकोआ पाउडर
1 कप दही
1 टीस्पून विनेगर
5 टेबलस्पून दूध
1 कप चीनी
1/2 कप बटर
1 1/2 टीस्पून वनीला एसेंस
1 चुटकी सेंधा नमक
1/2 कप बारीक कटे ड्राइफ्रूट्स
1 बड़ा बाउल
1 छोटा बाउल, माइक्रोवेव, चलनी/छलनी
🍳 विधि
1
सबसे पहले माइक्रोवेव को 5 मिनट के लिए हाई हीट पर प्रीहीट कर लें.
2
छलनी में कुट्टू या सिंघाड़े का आटा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, कोकोआ पाउडर और सेंधा नमक डालकर बड़े बाउल में छान लें.
3
छोटे बाउल में चीनी और दही डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
4
जब चीनी दही में घुल जाए तो इसमें दूध और वनीला एसेंस डालकर फिर अच्छी तरह फेंट लें.
5
तैयार पेस्ट को 5 मिनट के लिए साइड में रख दें.
6
केक बनाने वाले बर्तन को बटर लगाकर चिकना कर लें.
7
इसके बाद आटे वाला मिश्रण, दही वाला पेस्ट और बटर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
8
इसमें ड्राईफ्रूट्स डालकर मिला लें.
9
अब तैयार केक के पेस्ट को चिकनाई लगे बर्तन में डालकर सेट कर लें.
10
केक के बर्तन को माइक्रोवेव में रखकर 10-12 मिनट के बेक करें.
11
बेकिंग टाइम खत्म होने के बाद भी केक को माइक्रोवेव में 4-5 मिनट के लिए रहने दें.
12
इसके बाद केक को निकालें और सर्व करें.
13
Photo- betterbutter.in
#vrat wala cake recipe in hindi#navratri vrat special cake recipe in hindi kuttu or singhare ke atta ka cake recipe in hindi#singhare ke atte ka cake recipe in hindi#kuttu ke atte ka cake recipe in hindi#vrat wala dhokla recipe in hindi#vrat wala vata