मीठे में हलवा खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है. ऐसे में हलवा सूजी का न होकर फलों का हो तो वह और भी टेस्टी होता है. जैसे गाजर का हलवा, सेब का हलवा, शकरकंद का हलवा आदि इसी में एक है पपीते का हलवा. यह टेस्ट में काफी लाजवाब होता है और इसे काफी पसंद भी किया जाता है. कम समय में बनाया जा सकता है.
Servings
1 - 2
★ 4.6
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
500 ग्राम पपीता कटे हुए
100 ग्राम खोया
3 टेबलस्पून घी
2 कप दूध
1/2 कप काजू
1/2 टीस्पून इलायची पाउडर, आधा कप पानी
2 टेबलस्पून चीनी
🍳 विधि
1
पपीते का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले इसे छील लें.
2
बीज निकालकर छोटे टुकड़ों में काट लें.- इन टुकड़ों को मैश कर लें या फिर ग्राइंडर में पीस लें. अगर पपीता ज्यादा पका है तो सिर्फ मैश ही करें.
3
इसके बाद मीडियम आंच पर कड़ाही में घी गर्म करें.
4
इसमें पपीता पेस्ट डालें और चलाते हुए पकाएं.
5
जब पपीता पेस्ट अच्छे से भुन जाए तो दूध डालकर मिला लें.
6
इसे 6 से 7 मिनट तक पकाएं और फिर मावा/खोया डालें.
7
इसके बाद इलायची पाउडर, काजू और चीनी डालकर चलाते हुए पकाएं.
8
इसे पानी सूखने तक पकाना है इस बात का ध्यान रखें. जिस तरह से गाजर का हलवा पकाया जाता है.
9
तैयार पपीते के हलवे को गर्मागर्म सर्व करें.
#pakke papite ka halwa banane ki vidhi sweet recipe in hindi#paka papita ka halwa kaise banaye#papita ki sabji#gajar ka halwa#suji ka halwa#papita ke fayde#lauki ka halwa