ये है पके पपीते का हलवा, झटपट हो जाएगा तैयार

ये है पके पपीते का हलवा, झटपट हो जाएगा तैयार

मीठे में हलवा खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है. ऐसे में हलवा सूजी का न होकर फलों का हो तो वह और भी टेस्टी होता है. जैसे गाजर का हलवा, सेब का हलवा, शकरकंद का हलवा आदि इसी में एक है पपीते का हलवा. यह

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 500 ग्राम पपीता कटे हुए
  • 100 ग्राम खोया
  • 3 टेबलस्पून घी
  • 2 कप दूध
  • 1/2 कप काजू
  • 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर, आधा कप पानी
  • 2 टेबलस्पून चीनी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- पपीते का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले इसे छील लें.
- बीज निकालकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
- इन टुकड़ों को मैश कर लें या फिर ग्राइंडर में पीस लें. अगर पपीता ज्यादा पका है तो सिर्फ मैश ही करें.
- इसके बाद मीडियम आंच पर कड़ाही में घी गर्म करें.
- इसमें पपीता पेस्ट डालें और चलाते हुए पकाएं.
- जब पपीता पेस्ट अच्छे से भुन जाए तो दूध डालकर मिला लें.
- इसे 6 से 7 मिनट तक पकाएं और फिर मावा/खोया डालें.
- इसके बाद इलायची पाउडर, काजू और चीनी डालकर चलाते हुए पकाएं.
- इसे पानी सूखने तक पकाना है इस बात का ध्यान रखें. जिस तरह से गाजर का हलवा पकाया जाता है.
- तैयार पपीते के हलवे को गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.6 (5 ratings)
4.6 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये है पके पपीते का हलवा, झटपट हो जाएगा तैयार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम पपीता कटे हुए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes