सर्दियों में गजक खाने के बहुत फायदें हैं. यूं तो ज्यादातर गजक तिल से बनाया जाता है. इसके लिए तिल और गुड़ की चाशनी को मिक्स करके खूब कूटा जाता है फिर एक सांचे में रखकर काटा जाता है. पर मूंगफली गजक बनाना बहुत आसान है. इसे बनाने के लिए मूंगफली और तिल को रोस्ट कर लिया जाता है और फिर इसमें चाशनी डालकर गज
Servings
4 - 6
★ 3.5
Rating
6 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
2 कप मूंगफली
1/2 कप तिल
1 1/2 कप गुड़
3 टेबलस्पून घी
1/4 टीस्पून नमक
1/2 टीस्पून इलायची पाउडर (ऑप्शनल), बटर पेपर
🍳 विधि
1
मूंगफली की गजक बनाने के लिए सबसे पहले मूंगफली को 10-12 मिनट तक रोस्ट कर लें. इसके लिए आप पैन या कड़ाही ले सकते हैं.
2
इसके बाद मूंगफली को ठंडा होने दें.
3
जब तक मूंगफली ठंडी हो रही है इसी पैन/कड़ाही में तिल डालकर 4-5 मिनट तक रोस्ट कर लें.
4
तिल को भी एक अलग बर्तन में निकाल लें.
5
मूंगफली को टुकड़ों में तोड़ लें.
6
मीडियम आंच में कड़ाही रखें. इसमें 1 चम्मच पानी और गुड़ डालकर चलाते हुए पकाएं. इसमें 4-5 मिनट लगेंगे.
7
गुड़ में घी डालें.
8
इसके बाद चाशनी में इलायची पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें.
9
गुड़ की चाशनी तैयार हुई है या नहीं, चेक करने के लिए इसके लिए एक कटोरी में पानी लें और इसमें एक-दो बूंद चाशनी के डालें. अगर गुड़ जम जाता है तो समझिए चाशनी रेडी है. अगर नहीं तो कुछ देर और पका लें.
10
चाशनी पकने के बाद इसमें मूंगफली और तिल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
11
गहरी तल वाली पर थोड़ा-सा घी लगाकर चिकना कर लें. इसमें तैयार मिश्रण डाल लें. ऊपर से बटर पेपर रखकर बेलन से बेल दें.
12
चाकू से मनचाहे कट लगाकर मूंगफली गजक काट लें.
13
ठंडा होने पर मूंगफली गजक को एयरटाइट जार में रखें.
14
जब मनचाहे खाएं-खिलाएं.
15
Photo credit- Dreamtimes
#peanut gajak#peanut gajak recipe#peanut gajak recipe in hindi#peanut gajak recipe video#how to make peanut gajak#peanut gajak kaise banate hai video#peanut gajak banane ki vidhi#peanut gajak banane ki vidhi hindi mein#delicious peanut gajak recipe