Full Version →

रवा मीठी कचौड़ी

कुछ मीठा हो जाए वेज

मीठी कचौड़ी आगरा की खास स्वीट डिश है. ये बड़े ही आसानी से मुंह में घुल जाती है इसीलिए इसे बच्चे और बूढ़े दोनों ही काफी पसंद करते हैं. पकवानगली में जानें इसे बनाने की विधि.

Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
24 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    रवा मीठी कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, मैदा, घी और गर्म दूघ मिलाकर अच्छे से गूंद लें और आधे घंटे के लिए ढककर रख दें.
  2. 2
    मीडियम आंच में एक पैन गर्म करने के लिए रखें. (आम का रसगुल्ला)
  3. 3
    पैन के गर्म होते ही मावा डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  4. 4
    दूसरी ओर ब्लेंडर में चीनी, बादाम, काजू और इलायची को दरदरा पीसकर पाउडर तैयार कर लें. (ब्रेड कोकोनट स्वीट टोस्ट)
  5. 5
    वहीं मावा के हल्का सुनहरा होते ही चीनी, तैयार पाउडर मिलाकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स करें और आंच बंद कर दें. भरावन तैयार है.
  6. 6
    गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़कर इन्हें हथेलियों से दबाते हुए चपटा कर फैलाएं. (माखन वड़े)
  7. 7
    अब आटे के बीचों-बीच भरावन भरें और आटे को कचौडियों का शेप देते हुए चारों तरफ से बंद कर दें. इसी तरह से सारी कचौडियां बना लें.
  8. 8
    अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में घी गर्म करने के लिए रखें. (बंगाल का स्पेशल शोर भाजा)
  9. 9
    घी के गर्म होते ही सभी कचौडियों को तल लें और आंच बंद कर दें.
  10. 10
    अब मीडियम अंच में एक पैन पानी चीनी और पानी को उबालते हुए चाशनी तैयार कर लें. (मलाई वाला कलाकंद)
  11. 11
    तैयार चाशनी में एक-एक करके कचौडियों को डूबोएं और एक प्लेट में निकालकर रखते जाएं. (काजू की मीठी पूरी)
  12. 12
    रवा मीठी कचौड़ी तैयार है. बारीक कटे पिस्ता, बादाम और केसर से गार्निश कर सर्व करें.
  13. 13
    फोटो: www.ezyshine.com
#sooji #maida #ghee #hot milk #indian kitchen #indian recipe #khoya #mawa #almonds #cashews #cardamom #rava sweet kachori recipe in hindi pakwangali #dry fruits kachori #chashni #sweet dish #traditional dish of agra #north indian sweet
View Full Version