Full Version →

दूध वाली सेवैयां

कुछ मीठा हो जाए वेज

मीठे में कुछ फटाफट तैयार करना हो तो खीर ही सबसे पहला ऑप्शन होती है. इसके भी ढेरों जायके हैं. यहां सीखें लजीज दूध वाली सेवैयां बनाने का तरीका. 

Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
243 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    गैस पर पैन में आधा चम्मच घी गर्म करें. इसमें सेवैयां डालकर हल्की लाल होने तक मध्यम आंच पर भूनें.
  2. 2
    सेवैयां को भूनते समय चलाते रहें. फिर इन्हें प्लेट में निकाल लें.
  3. 3
    इसी पैन में आधा चम्मच घी और गर्म करें. इसमें बादाम और काजू सुनहरे होने तक भूनें. इन्हें भी अलग प्लेट में निकाल लें.
  4. 4
    अब गैस पर भारी तले के बर्तन में दूध उबलने रखें.
  5. 5
    जब दूध में उबाल आ जाए तो इसमें सेवैयां डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
  6. 6
    सेवैयां पककर नर्म हो जाएं तो दूध में चीनी डालकर चलाएं.
  7. 7
    चीनी घुलने के बाद इसमें भुने काजू और बादाम डालकर 2 मिनट पकाएं.
  8. 8
    फिर इलायची पाउडर और किशमिश डालकर सेवैयां को 5 मिनट मध्यम आंच पर पकाकर गैस बंद कर दें.
  9. 9
    तैयार है दूध वाली सेवैयां. इसे कुछ देर फ्रिज में रखें. फिर ठंडी-ठंडी दूध वाली सेवैयां भुने काजू और बादाम से गार्निश करके कटोरियों में सर्व करें.
#semiya ki kheer #kheer #semiya ki kheer recipe #semiya ki kheer recipe in hindi #how to make semiya ki kheer #sweet dish #dessert recipe
View Full Version