दूध वाली सेवैयां

दूध वाली सेवैयां

मीठे में कुछ फटाफट तैयार करना हो तो खीर ही सबसे पहला ऑप्शन होती है. इसके भी ढेरों जायके हैं. यहां सीखें लजीज दूध वाली सेवैयां बनाने का तरीका. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक कप सेवैयां
  • 3 कप दूध, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 10 से 15 किशमिश
  • 10 15 काजू कटे हुए
  • 10 बादाम कटे हुए, एक बड़ा चम्मच घी
  • स्वादानुसार चीनी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- गैस पर पैन में आधा चम्मच घी गर्म करें. इसमें सेवैयां डालकर हल्की लाल होने तक मध्यम आंच पर भूनें.
- सेवैयां को भूनते समय चलाते रहें. फिर इन्हें प्लेट में निकाल लें.
- इसी पैन में आधा चम्मच घी और गर्म करें. इसमें बादाम और काजू सुनहरे होने तक भूनें. इन्हें भी अलग प्लेट में निकाल लें.
- अब गैस पर भारी तले के बर्तन में दूध उबलने रखें.
- जब दूध में उबाल आ जाए तो इसमें सेवैयां डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
- सेवैयां पककर नर्म हो जाएं तो दूध में चीनी डालकर चलाएं.
- चीनी घुलने के बाद इसमें भुने काजू और बादाम डालकर 2 मिनट पकाएं.
- फिर इलायची पाउडर और किशमिश डालकर सेवैयां को 5 मिनट मध्यम आंच पर पकाकर गैस बंद कर दें.
- तैयार है दूध वाली सेवैयां. इसे कुछ देर फ्रिज में रखें. फिर ठंडी-ठंडी दूध वाली सेवैयां भुने काजू और बादाम से गार्निश करके कटोरियों में सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (243 ratings)
4.3 avg from 243 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दूध वाली सेवैयां एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप सेवैयां और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes