Full Version →

बंगाल का स्पेशल शोर भाजा

कुछ मीठा हो जाए वेज

दूध के क्रीम से तैयार होने वाली बंगाल की इस पारंपरिक मिठाई का स्वाद लेना बिल्कुल भी मिस न करें. जानें इसकी रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 3.3
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    शोर भाजा बनाने के लिए सबसे पहले तेज आंच में एक गहरे बर्तन में दूध गर्म करने के लिए रखें.
  2. 2
    जैसे ही क्रीम ऊपर की ओर आने लगे आंच धीमी कर क्रीम के जमने का इंतजार करें.
  3. 3
    इसी तरह से आंच कम ज्यादा करते रहें जब तक की गाढ़ी क्रीम तैयार न हो जाए. (बांगला स्वीट डिश: निखुटी पायेश)
  4. 4
    क्रीम पूरी तरह से तैयार होने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें और आंच बंद कर दें. ध्यान रहे कि क्रीम में दूध का अंश जरा सा भी न हो.
  5. 5
    प्लेट में रखी क्रीम पर 1 बड़ा चम्मच चीनी डालें. अगर आपको लगता है कि क्रीम अभी भी कम गाढ़ी है तो थोड़ा मैदा भी छिड़क दें और कुछ देर के लिए रख दें. (उत्तराखंड का बेहतरीन जायका है अरसा)
  6. 6
    अब क्रीम को हथेलियों से दबाते हुए एक समान कर लें और चाकू से इसके चौकोर टुकड़े काट लें.
  7. 7
    धीमी आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें. (ब्रेड से बनीं स्पेशल रसमलाई)
  8. 8
    तेल के गर्म होते ही तैयार टुकड़ों को तेल में डालकर फ्राई कर लें और एक प्लेट में निकालकर रख लें.
  9. 9
    दूसरी ओर तेज आंच में एक पैन में पानी और चीनी डालकर चाशनी तैयार कर लें. इलायची पाउडर, नींबू का रस और गुलाब एसेंस भी मिलाएं. (कस्टर्ड फिरनी)
  10. 10
    अब फ्राइड टुकड़ों को चाशनी में डालें और मध्यम आंच में 10 -15 मिनट के लिए उबलने दें.  (ये है आंध्र प्रदेश की स्पेशल स्वीट डिश गव्वालू)
  11. 11
    शोर भाजा तैयार है. बारीक कटे पिस्ते से गार्निश कर ठंडा या गर्म जैसा मनचाहे सर्व करें.
#milk #cream #shor bhaja #flour #sugar #indian kitchen #indian recipe #rose essence #cardamom powder #lemon juice #shor bhaja bengali traditional sweet dish pakwangali recipe hindi #nikhuti payesh #sweet dish #traditional dish of bengal
View Full Version