बंगाल का स्पेशल शोर भाजा
दूध के क्रीम से तैयार होने वाली बंगाल की इस पारंपरिक मिठाई का स्वाद लेना बिल्कुल भी मिस न करें. जानें इसकी रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 3 लीटर फुल क्रीम दूध
- 1 बड़ा चम्मच चीनी, आधा छोटा चम्मच मैदा, तेल आवश्यकतानुसार, चाशनी के लिए
- 4 कप पानी
- 3 कप चीनी
- 1 बूंद गुलाब एसेंस
- 1 छोटा नींबू का रस
- 1 बड़ा चम्मच इलायची पाउडर
विधि
- जैसे ही क्रीम ऊपर की ओर आने लगे आंच धीमी कर क्रीम के जमने का इंतजार करें.
- इसी तरह से आंच कम ज्यादा करते रहें जब तक की गाढ़ी क्रीम तैयार न हो जाए. (बांगला स्वीट डिश: निखुटी पायेश)
- क्रीम पूरी तरह से तैयार होने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें और आंच बंद कर दें. ध्यान रहे कि क्रीम में दूध का अंश जरा सा भी न हो.
- प्लेट में रखी क्रीम पर 1 बड़ा चम्मच चीनी डालें. अगर आपको लगता है कि क्रीम अभी भी कम गाढ़ी है तो थोड़ा मैदा भी छिड़क दें और कुछ देर के लिए रख दें. (उत्तराखंड का बेहतरीन जायका है अरसा)
- अब क्रीम को हथेलियों से दबाते हुए एक समान कर लें और चाकू से इसके चौकोर टुकड़े काट लें.
- धीमी आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें. (ब्रेड से बनीं स्पेशल रसमलाई)
- तेल के गर्म होते ही तैयार टुकड़ों को तेल में डालकर फ्राई कर लें और एक प्लेट में निकालकर रख लें.
- दूसरी ओर तेज आंच में एक पैन में पानी और चीनी डालकर चाशनी तैयार कर लें. इलायची पाउडर, नींबू का रस और गुलाब एसेंस भी मिलाएं. (कस्टर्ड फिरनी)
- अब फ्राइड टुकड़ों को चाशनी में डालें और मध्यम आंच में 10 -15 मिनट के लिए उबलने दें. (ये है आंध्र प्रदेश की स्पेशल स्वीट डिश गव्वालू)
- शोर भाजा तैयार है. बारीक कटे पिस्ते से गार्निश कर ठंडा या गर्म जैसा मनचाहे सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
बंगाल का स्पेशल शोर भाजा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 लीटर फुल क्रीम दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
बंगाल का स्पेशल शोर भाजा बनाने के लिए सबसे पहले 3 लीटर फुल क्रीम दूध तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
बंगाल का स्पेशल शोर भाजा बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह बंगाल का स्पेशल शोर भाजा रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
बंगाल का स्पेशल शोर भाजा बनाने के लिए 3 लीटर फुल क्रीम दूध के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, बंगाल का स्पेशल शोर भाजा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
बंगाल का स्पेशल शोर भाजा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
बंगाल का स्पेशल शोर भाजा एक लोकप्रिय इंडियन,डिजर्ट वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT