बांगला स्वीट डिश: निखुटी पायेश

बांगला स्वीट डिश: निखुटी पायेश

आज मीठे में बनाएं बंगाल की यह खास पारंपरिक स्वीट डिश...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 500 ग्राम छेना
  • 1 लीटर दूध
  • 4-5 बड़ा चम्मच चीनी
  • 100 ग्राम मैदा, आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 4 टुकड़े दालचीनी के, घी तलने के लिए, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- एक बड़े बर्तन में मैदा लें और इसमें छेना, बेकिंग सोडा, इलायची और 1 चम्मच घी डालकर अच्छी तरह से गूंद लें. (छेना की रबड़ी)
- गूंदे हुए आटे से लोइयां तोड़ लें और इन्हें हथेलियों के बीच रखकर ओवल शेप दें (निखुटिस) . (क्या कभी चखा है दही के हलवे का स्वाद...)
- अब धीमी आंच में एक पैन में घी गर्म करने के लिए रखें.
- घी के गर्म होते ही निखुटिस को पैन में डालें और सुनहरा होने तक तल लें और आंच बंद कर दें. (मैकरौनी पास्ता पायसम)
- अब दोबारा मीडियम आंच में दूसरे पैन में दूध में दालचीनी डालकर इसे उबालने रखें. जैसे ही दूध गाढ़ा हो जाए तो आंच बंद कर दें.
- साथ ही एक और कड़ाही में चीनी और पानी उबालकर एक तार की चाशनी तैयार कर लें. (काजू की खीर)
- अब निखुटिस को तैयार चाशनी में 2 घंटो के लिए डूबो कर रख दें. (स्वीट डिश का मजा दोगुना कर देगा ये दूध पाक)
- तय समय के बाद निखुटिस को एक छन्नी से छान कर निकालें और तैयार दूध के मिश्रण में डाल दें.
- निखुटी पायेश तैयार है. ठंडा कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.7 (3 ratings)
4.7 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बांगला स्वीट डिश: निखुटी पायेश एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम छेना और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes