काजू की खीर

काजू की खीर

काजू से बनने वाली मिठाइयां तो खूब पसंद करते हैं. पर क्या काजू की खीर आपको भाएगी, ये तो खाने के बाद ही बता सकेंगे. जानें इसकी रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 3/4 कप काजू
  • 1/2 कप चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच बादाम और पिस्‍ते कटे हुए
  • 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच केसर
  • 1 लीटर दूध

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- सबसे पहले काजू को धोकर 3-4 घंटे भिगोकर रख दें. टिप्स...ऐसे बढ़ाएं खीर की मिठास
- तय समय बाद जब खीर बनाने जाएं तो केसर को 1 चम्‍मच दूध में भिगोकर किनारे रख दें.
- अब काजू को पानी से निकाल कर पीसकर बारीक पेस्‍ट बना लें. बादाम की फिरनी की रेसिपी...
- मध्यम आंच में एक बड़ा पैन गैस पर चढाएं और इसमें लीटर दूध डालकर उबलने के लिए रखें.
- जब दूध उबलना शुरु हो जाए तब इसमें चीनी डालकर 10-12 मिनट तक कड़छी से चलाते हुए पकाएं.
- इसके बाद दूध में काजू का पेस्‍ट डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं. मखाने वाली बिस्किट खीर
- जब खीर गाढ़ी हो जाए तब इसमें इलायची पाउडर और केसर वाला दूध मिलाकर आंच बंद कर दें. पंजाबी बेसन की खीर
- सर्विंग बाउल खीर डालें. इसे काजू, पिस्‍ते और बादाम से गार्निश कर सर्व करें और खुद भी लजीज खीर का आनंद लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (8 ratings)
4.4 avg from 8 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

काजू की खीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3/4 कप काजू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes