Diwali 2018: ये है आंध्र प्रदेश की स्पेशल स्वीट डिश गव्वालू

Diwali 2018: ये है आंध्र प्रदेश की स्पेशल स्वीट डिश गव्वालू

गव्वालू आंध्र प्रदेश की एक पारंपरिक मिठाई है. इसे खासतौर पर दिवाली पर बनाया ही जाता है. इसका शेल शेप बच्चों को भी बहुत लुभाएगा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • दो कप मैदा, दो बड़ा चम्मच घी, तेल, फ्राई करने के लिए, एक कप चीनी, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक बॅाउल में मैदा, घी, नमक और पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स करके आटा गूंद लें. (ध्यान रहे कि आटा न ज्यादा ठोस और न ही ज्यादा सॅाफ्ट.)
- गूंदे हुए आटे की 4 लोइयां तोड़ लें और कांटे के पीछे वाली साइड से दबाते हुए इनपर शेल्स शेप (लाइंस) बना लें. 
- अब धीमी आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल गर्म होते ही शेल्स को पैन में डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें. 
- आंच बंद कर दें और फ्राइड शेल्स को एक प्लेट में निकाल लें. 
- अब एक गहरी तली कड़ाही में चीनी और 2 पानी डालकर उबालने के लिए रखें. 
- जब एक तार की चाशनी तैयार हो जाए तब आंच बंद कर दें और फ्राइड शेल्स को इसमें अच्छी तरह से डूबो दें. ( एक तार की चाशनी बनी है या नहीं पता करने के लिए इसे उंगली और अंगूठे से चेक करके देखें, अगर तार बनती है तो चाशनी तैयार है.)
- जब चाशनी गव्वालू में पूरी तरह से लिपट जाए तो इन्हें प्लेट में निकाल लें. 
- इन पर पिस्ता छिड़कें और सबको खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (5 ratings)
3.6 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Diwali 2018: ये है आंध्र प्रदेश की स्पेशल स्वीट डिश गव्वालू एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे दो कप मैदा, दो बड़ा चम्मच घी, तेल, फ्राई करने के लिए, एक कप चीनी, पानी जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes