ब्रेड से बनीं स्पेशल रसमलाई

ब्रेड से बनीं स्पेशल रसमलाई

मीठे में अगर रसमलाई हो जाए तो क्या कहने. यह सभी उम्र के लोगों को बहुत पसंद आती है. तो अब दें रसमलाई को एक नया अंदाज और बनाएं ब्रेड की रसमलाई...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 8 पीस ब्रेड
  • 4 कप दूध
  • 1 कप कंडेंस्ड मिल्क
  • 1 कप बारीक कटा काजू , बादाम और पिस्ता
  • 1 छोटा चम्मच केसर
  • 1 बड़ा चम्मच इलायची पाउडर, डेढ़ कप चीनी, घी तलने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- धीमी आंच में एक पैन में दूध उबालने के लिए रखें.
- जैसे ही दूध गर्म हो जाए तो 2 बड़ा चम्मच दूध एक कटोरी में निकाल लें और इसमें केसर डालकर 2 से 3 मिनट तक के लिए रख लें. (फलूदा रबड़ी)
- जब केसर अपना रंग छोड़ दें तब केसर वाले दूध को पैन में रखे दूध में डालकर अच्छे से मिला दें.(चॉकलेट की रसमलाई)
- काजू , बादाम, पिस्ता, इलायची पाउडर, कंडेंस्ड मिल्क और चीनी भी दूध में डालें और इसे कड़छी से चलाते हुए पकाएं. (बचे चावल से बनाएं रसमलाई)
- अब ब्रेड पीस लें और इन्हें किसी गोल चीज से काटते हुए गोलाकार दें. (अंगूरी रसमलाई)
- दूसरे बर्नर पर धीमी आंच में एक कड़ाही में घी गर्म करने के लिए रखें .
- घी के गर्म होते ही गोलाकार कटे ब्रेडस को सुनहरा होने तक दोनों साइड से तल लें. (खाना टेस्टी बनाने की ये बातें दादी-नानी को भी नहीं पता होंगी...)
- अब इन ब्रेडस को तैयार दूध के मिश्रण में डाल दें. ध्यान रखें कि सभी ब्रेड दूध में अच्छी तरह से डूब जाए.
- काजू , बादाम, पिस्ता और केसर से ब्रेड रसमलाई को गार्निश करें और ठंडा कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (23 ratings)
4.2 avg from 23 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ब्रेड से बनीं स्पेशल रसमलाई एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 8 पीस ब्रेड और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes