अंगूरी रसमलाई
इसके आगे रबड़ी और सारी मिठाइयां हो जाएंगी फेल. क्योंकि यह है अंगूरी रसमलाई जो आपके मुंह में घुल सी जाएगी.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 10 servings
- 3 लीटर फुल क्रीम दूध
- 3 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- 3 छोटा चम्मच मक्के का आटा/कॉर्न फ्लोर
- 1 चुटकी बेकिंग पाउडर, चीनी को 3 जगह बांट लें 1 कप, आधा कप, चौथाई कप
- 5 कप पानी
- 2-3 क्रश की हुई इलायची
- 2 बड़ चम्मच बारीक कटे हुए काजू
- 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1 चुटकी केसर, आधा छोटा चम्मच गुलाब जल
- 1 चुटकी खाने वाला पीला कलर, गुलाब की पंखुड़ी, काजू, बादाम, पिस्ता और चांदी का वर्क गार्निश के लिए
विधि
- दूध में नींबू का रस डाल दें, रस डालते ही दूध फट जाएगा, लेकिन 5 मिनट तक इसको ऐसे ही छोड़ दें. ऐसा करने से यह पनीर का रूप ले लेगा.
- अब एक मलमल के कपड़े में पनीर छान लें, छानने के बाद नल के पानी के नीचे इसे रखें ताकि नींबू के रस का स्वाद निकल जाए.
- इसके बाद पनीर के कपड़े को 1 घंटे के लिए लटका दें ताकी इसका अतिरिक्त पानी निकल जाए.
- अब मोटे तल के बर्तन में बचा हुआ 1 लीटर दूध गर्म करने के लिए रखें. फिर इसमें पीला रंग और केसर मिला लें.
- दूध मध्यम आंच पर तब तक पकाए जब तक यह आधा न हो जाए.
- चौथाई कप चीनी और काजू मिक्सर में पीस लें और दूध में मिला दें.
- इसके दूध में गुलाब जल और इलायची पाउडर भी मिला दें. सारी चीजें अच्छी तरह मिक्स कर लें और दूध आंच से उतार कर रख लें.
- अब छेना कपड़े से निकाल लें. इसमें मक्के का आटा और बेकिंग सोडा मिलाकर छेने को हथेली से अच्छी तरह से रगड़ लें.
- इसके बाद छेने से अंगूर के बराबर गोलियां बना लें.
- अब डेढ़ कप चीनी और पानी एक प्रेशर कूकर में उबालनें के लिए रख दें और जब चाशनी में बुलबुले आने लगें तो छेने की गोलियां इसमें डाल लें.
- ध्यान रखें कि एक साथ बहुत सारी गोलियां न डाल दें, इतनी ही डालें कि यह एक-दूसरे से छुए नहीं.
- कूकर का ढक्कन लगा दें और 2 सींटी आने का इंतजार करें और फिर कूकर को ठंडा होने दें.
- कूकर खोल कर बहुत हल्के हाथ से पके हुए छेने की गोलियां निकालें और फिर केसर वाले दूध में डाल लें.
- रसमलाई को 5-6 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें.
- सर्व करने से पहले बादाम, पिस्ता, काजू और गुलाब की पंखुड़ी से गार्निश करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अंगूरी रसमलाई एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 लीटर फुल क्रीम दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
अंगूरी रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले 3 लीटर फुल क्रीम दूध तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
अंगूरी रसमलाई बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह अंगूरी रसमलाई रेसिपी लगभग 8 - 10 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
अंगूरी रसमलाई बनाने के लिए 3 लीटर फुल क्रीम दूध के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, अंगूरी रसमलाई को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
अंगूरी रसमलाई का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
अंगूरी रसमलाई एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT