दिल्ली और आसपास के राज्यों में सोन पापड़ी बहुत पसंद की जाती है. अगर आपको लगता है कि घर पर सोन पापड़ी बनाना मुश्किल है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है.अब आप सभी को बाजार की नहीं बल्कि घर पर बनी सोन पापड़ी खिलाएं...
Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
23 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
दो कप चीनी, एक कप मैदा, एक कप बेसन, डेढ़ कप घी, दो चम्मच दूध, डेढ़ कप पानी, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, तीन बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ पिस्ता बादाम
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करें.
2
घी के गरम होते ही इसमें मैदा और बेसन डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
3
भूनने के बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
4
अब मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में दूध, पानी और चीनी मिलाकर चाशनी बनाने के लिए रखें.
5
इसे उबालकर 2 तार की चाशनी बना लें.
6
अब चाशनी को भुने हुए मिश्रण में मिला लें और इसे 10 मिनट तक अच्छी तरह से गूंदें.
7
इसके बाद एक थाली पर थोड़ा सा घी लगाएं और इस मिश्रण को समान रूप से थाली पर फैला दें और ऊपर से बादाम और पिस्ता लगा दें.
8
ठंडा होने के बाद चाकू से पीस काट लें. तैयार है सोन पापड़ी.
#sweet dish#soan papdi#sohan papdi patisa#indian food#indian kitchen#indian recipe#mouth watering#the taste north indian#sweetness of uttar pradesh#how to make sohan soan papdi recipe in hindi#soan papri#sohan papdi#son papdi sweet dish home m