ड्राई-फ्रूट्स कचौड़ी
कचौडियां कई तरीके से बनाई जाती हैं और खाने में भी बहुत लाजवाब लगती हैं. तो अब ड्राई-फ्रूट्स से भी बनाएं मीठी कचौड़ी...
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 1 कप मैदा
- 1 छोटा चम्मच घी
- 8 किशमिश
- 2 खजूर
- 4 बादाम
- 6 काजू
- 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल, चुटकीभर नमक, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
-
1
एक बर्तन में मैदा, नमक, घी, थोड़ा सा तेल और पानी अच्छे से मिलाएं और इसका सख्त आटा गूंद लें .
-
2
किशमिश, खजूर, बादाम और काजू बारीक काट कर एक प्लेट में रख लें.
-
3
अब इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल भी मिलाएं और कचौड़ी का भरवन तैयार कर लें. (गुजराती कचौड़ी)
-
4
गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़ लें. (ऐसे बनाएं दाल की कचौड़ी का मसाला...)
-
5
अब आटे की लोई लें और उसे हाथों से फैलाकर गोलाकार बना लें. (चॉकलेट कचौड़ी)
-
6
बीच में तैयार मिश्रण भरकर चारों तरफ से उठाकर बंद कर दें और हाथेलियों से दबाते हुए एक-एक करके सारी कचौडियां बना लें. (प्याज की कचौड़ी)
-
7
अब धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. (पालक की कचौड़ी)
-
8
तेल के गर्म होते ही सारी कचौडियां दोनों साइड से सुनहरा होने तक तल लें.
-
9
ड्राई-फ्रूट्स कचौडियां तैयार है.