ड्राई-फ्रूट्स कचौड़ी

ड्राई-फ्रूट्स कचौड़ी

कचौडियां कई तरीके से बनाई जाती हैं और खाने में भी बहुत लाजवाब लगती हैं. तो अब ड्राई-फ्रूट्स से भी बनाएं मीठी कचौड़ी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप मैदा
  • 1 छोटा चम्मच घी
  • 8 किशमिश
  • 2 खजूर
  • 4 बादाम
  • 6 काजू
  • 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल, चुटकीभर नमक, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक बर्तन में मैदा, नमक, घी, थोड़ा सा तेल और पानी अच्छे से मिलाएं और इसका सख्त आटा गूंद लें .
- किशमिश, खजूर, बादाम और काजू बारीक काट कर एक प्लेट में रख लें.
- अब इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल भी मिलाएं और कचौड़ी का भरवन तैयार कर लें. (गुजराती कचौड़ी)
- गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़ लें. (ऐसे बनाएं दाल की कचौड़ी का मसाला...)
- अब आटे की लोई लें और उसे हाथों से फैलाकर गोलाकार बना लें. (चॉकलेट कचौड़ी)
- बीच में तैयार मिश्रण भरकर चारों तरफ से उठाकर बंद कर दें और हाथेलियों से दबाते हुए एक-एक करके सारी कचौडियां बना लें. (प्याज की कचौड़ी)
- अब धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. (पालक की कचौड़ी)
- तेल के गर्म होते ही सारी कचौडियां दोनों साइड से सुनहरा होने तक तल लें.
- ड्राई-फ्रूट्स कचौडियां तैयार है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (3 ratings)
4.3 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ड्राई-फ्रूट्स कचौड़ी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes