तिल-गुड़ की बर्फी का स्वाद सभी को बहुत पसंद होता है. इन्हें खासतौर पर सर्दियों में बनाया जाता है. मकर संक्रांति के पर्व पर तिल-गुड़ की बर्फी बनाना चाहते हैं तो ये रेसिपी आप ही के लिए है. यह जल्दी भी बन जाती है.
Servings
4
★ 3
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
1 कटोरी सफेद तिल
1 छोटी कटोरी कद्दूकस किया हुआ गुड़, घी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले तिल को बीनकर अच्छी तरह से साफ कर लें.
2
अब मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तिल को सुखा ही सुनहरा होने तक भूनें.
3
दूसरी ओर मीडियम आंच पर एक दूसरे पैन में आधा कप पानी और गुड़ डालकर पिघला लें.
4
गुड़ सही तरह से पका है या नहीं यह देखने के लिए एक कटोरी में ठंडा पानी लें. पानी में थोड़ा-सा पकता हुआ गुड़ डालें. अगर पानी में गुड़ का बॉल बन जाए तो लड्डू बनाने के लिए परफेक्ट गुड़ पक चुका है. अब आंच बंद कर दें.
5
अब गुड़ में भुने तिल डालकर मिक्स करें और फिर एक प्लेट पे डालकर मिश्रण को हल्का ठंडा कर लें.
6
इसके बाद मिश्रण को चाकू की मदद से बर्फी के शेप में काट लें और डिब्बे में भर लें, फिर जब मन चाहे, इनका स्वाद लें.
#til gud barfi#til gud ki barfi#til gud barfi recipe#til gud barfi ki recipe#til gud barfi recipe easy#recipe of til gud barfi#til gud barfi recipe in hindi#how to make til gud barfi#how to make til gud barfi at home#til gud barfi banane ki recipe