लोहड़ी का त्योहार एक-दूसरे से मिलने-मिलाने और खुशियां बांटने का त्योहार है. यह मकर संक्रांति के एक दिन पहले आता है. यह खासतौर पर पंजाब में बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है और इस दिन कई तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं जिनमें से एक है तिल रेवड़ी.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1/2 कप भुना तिल (सफेद)
1 कप चीनी
1/2 कप पानी
2 टीस्पून कॉर्न सिरप
1 टीस्पून इलायची पाउडर
1/2 टीस्पून नींबू का रस
1/2 टीस्पून केवड़ा एसेंस, बेकिंग या सिलिकॉन मैट
🍳 विधि
1
रेवड़ी बनाने के लिए सबसे पहले नॉन स्टिक पैन गरम करने के लिए रखें.
2
पैन के गरम होते ही इसमें चीनी और पानी डालकर चलाएं.
3
इसके बाद इसमें कॉर्न सिरप मिलाएं.
4
लगातार चलाते रहें जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए.
5
मिश्रण के गाढ़ा होते ही इसमें इलायची पाउडर और नींबू का रस मिलाएं.
6
खुशबू के लिए केवड़ा एसेंस भी डालें.
7
मिश्रण के और भी गाढ़ा होने पर भुना तिल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और आंच बंद कर दें.
8
तिल के मिश्रण को थोड़ा ठंडाकर इसे बेकिंग मैट या सिलिकॉन मैट पर फैलाएं.
9
जब यह पूरी तरह से ठंडा हो जाए तब इसे गूंद लें और छोटे-छोटे गोलाकार में रेवड़ी बना लें.
10
अब इसे दोबारा एक प्लेट में रखे सफेद तिल पर रोल कर लें. तैयार है लोहड़ी स्पेशल तिल रेवड़ी.
11
नोट:
12
अगर आप बिना कॉर्न सिरप के बना रहे हैं तब दो तार की चाशनी जरूर बनाएं.
#til rewari lohri 2019 importance of lohri festival special dishes recipe in hindi#lohri special sweet dish#lohri#punjab#makar sankranti#til rewari#indian kitchen#indian recipe#corn syrup#significance of lohri festival