लोहड़ी स्पेशल: ऐसे बनाइए तिल रेवड़ी

लोहड़ी स्पेशल: ऐसे बनाइए तिल रेवड़ी

लोहड़ी का त्‍योहार एक-दूसरे से मिलने-मिलाने और खुशियां बांटने का त्‍योहार है. यह मकर संक्रांति के एक दिन पहले आता है. यह खासतौर पर पंजाब में बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है और इस दिन कई तरह के पकवान भी

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1/2 कप भुना तिल (सफेद)
  • 1 कप चीनी
  • 1/2 कप पानी
  • 2 टीस्पून कॉर्न सिरप
  • 1 टीस्पून इलायची पाउडर
  • 1/2 टीस्पून नींबू का रस
  • 1/2 टीस्पून केवड़ा एसेंस, बेकिंग या सिलिकॉन मैट

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
-  रेवड़ी बनाने के लिए सबसे पहले नॉन स्टिक पैन गरम करने के लिए रखें.
- पैन के गरम होते ही इसमें चीनी और पानी डालकर चलाएं.
- इसके बाद इसमें कॉर्न सिरप मिलाएं.
- लगातार चलाते रहें जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए.
- मिश्रण के गाढ़ा होते ही इसमें इलायची पाउडर और नींबू का रस मिलाएं.
- खुशबू के लिए केवड़ा एसेंस भी डालें.  
- मिश्रण के और भी गाढ़ा होने पर भुना तिल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और आंच बंद कर दें.
- तिल के मिश्रण को थोड़ा ठंडाकर इसे बेकिंग मैट या सिलिकॉन मैट पर फैलाएं.
- जब यह पूरी तरह से ठंडा हो जाए तब इसे गूंद लें और छोटे-छोटे गोलाकार में रेवड़ी बना लें.
- अब इसे दोबारा एक प्लेट में रखे सफेद तिल पर रोल कर लें. तैयार है लोहड़ी स्पेशल तिल रेवड़ी.

नोट:

- अगर आप बिना कॉर्न सिरप के बना रहे हैं तब दो तार की चाशनी जरूर बनाएं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (3 ratings)
5 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लोहड़ी स्पेशल: ऐसे बनाइए तिल रेवड़ी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1/2 कप भुना तिल (सफेद) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes