Full Version →

बांगला स्वीट डिश: निखुटी पायेश

कुछ मीठा हो जाए वेज

आज मीठे में बनाएं बंगाल की यह खास पारंपरिक स्वीट डिश...

Servings
4 - 6
★ 4.7
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    एक बड़े बर्तन में मैदा लें और इसमें छेना, बेकिंग सोडा, इलायची और 1 चम्मच घी डालकर अच्छी तरह से गूंद लें. (छेना की रबड़ी)
  2. 2
    गूंदे हुए आटे से लोइयां तोड़ लें और इन्हें हथेलियों के बीच रखकर ओवल शेप दें (निखुटिस) . (क्या कभी चखा है दही के हलवे का स्वाद...)
  3. 3
    अब धीमी आंच में एक पैन में घी गर्म करने के लिए रखें.
  4. 4
    घी के गर्म होते ही निखुटिस को पैन में डालें और सुनहरा होने तक तल लें और आंच बंद कर दें. (मैकरौनी पास्ता पायसम)
  5. 5
    अब दोबारा मीडियम आंच में दूसरे पैन में दूध में दालचीनी डालकर इसे उबालने रखें. जैसे ही दूध गाढ़ा हो जाए तो आंच बंद कर दें.
  6. 6
    साथ ही एक और कड़ाही में चीनी और पानी उबालकर एक तार की चाशनी तैयार कर लें. (काजू की खीर)
  7. 7
    अब निखुटिस को तैयार चाशनी में 2 घंटो के लिए डूबो कर रख दें. (स्वीट डिश का मजा दोगुना कर देगा ये दूध पाक)
  8. 8
    तय समय के बाद निखुटिस को एक छन्नी से छान कर निकालें और तैयार दूध के मिश्रण में डाल दें.
  9. 9
    निखुटी पायेश तैयार है. ठंडा कर सर्व करें.
#bengali sweet dish #traditional dish #indian kitchen #indian recipe #sweet dish #chenna #baking soda #traditional bengali sweet dish nikhuti payesh #elaichi powder #dalchini powder #ghee #refined flour #milk #oval shape sweet #rasgulla #macroni pasta paysam
View Full Version