व्रत में कुछ स्पेशल खाना चाहते हैं जो हेल्दी भी हो और मजेदार भी तो बना सकते हैं सिंघाड़े और कुट्टू के आटे का फरियाली चूरमा. जानें रेसिपी...
Servings
1 - 2
★ 4
Rating
22 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
250 ग्राम सिंघाड़े का आटा
250 ग्राम राजगिरा आटा
300 ग्राम गुड़
50 ग्राम गोंद
50 ग्राम बादाम बारीक कटी
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1 नारियल का गोला, कदूदकस किया हुआ
1 बड़ा चम्मच घी, मोयन के लिए
100 ग्राम घी तलने के लिए, गार्निशिंग के लिए
4-5 चांदी का वर्क
7-8 किशमिश
7-8 काजू
8-10 बादाम
🍳 विधि
1
सिंघाड़े और राजगिरे के आटे को मिलाकर एक बड़ा चम्मच घी डालें और पानी डालकर मुलायम आट गूंद लें.
2
अब एक कड़ाही में घी गर्म करें. तैयार आटे की लोइयां बनाकर घी में गुलाबी होने तक तल लें.
3
आटे की सारी लोइयां ऐसे ही तलकर प्लेट पर निकाल कर रख लें.
4
इन्हें ठंडा होने के बाद मिक्सर में बारीक पीसकर छान लें.
5
अब इसी घी में गोंद भी तल लें.
6
अब 100 ग्राम घी में गुड़ डालकर धीमी आंच पर गर्म करें.
7
जब गुड़ अच्छी तरह घी में मिल जाए तो इसमें पिसा हुआ चूरा मिला लें.
8
अब इस मिश्रण को एक बड़ी थाली में निकाल लें और इसमें इलायची, गोंद , नारियल व बादाम डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
9
फिर इसमें काजू, बादाम और किशमिश मिलाकर फरियाली चूरमा तैयार कर लें.
#fariyali choorma#fariali choorma#rajasthani choorma#gond ka choorma#farali choorma#how to make farali choorma#churma recipe in hindi#rajasthani churma recipe#how to make churma prasad#churma recipe by pakwangali#how to make roti churma#how to