कच्चे आम का पुलाव

offline
कच्चे आम का खट्टा टेस्ट हर डिश में चटकारे वाला स्वाद ले आता है. इसी तरह कच्चे आम के पुलाव का जायका है, यहां जानें इस लाजवाब टेस्ट की आसान रेसिपी

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 15 से 30 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    4 कप चावल उबले हुए
    एक कच्चा आम छिला और बारीक कटा हुआ
    एक हरी मिर्च बारीक कटी हुई
    आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
    2 साबुत,
    सूखी लाल मिर्च
    एक चुटकी हींग पिसी हुई
    3 से 4 करी पत्ते
    एक छोटा चम्मच राई
    स्वादानुसार नमक
    तेल

सजावट के लिए

कटी हुईं हरी धनिया पत्तियां

विधि

- गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें राई, साबुत लाल मिर्च, करी पत्ते और हींग डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- जब राई तड़कने लगे तो हरी मिर्च डालकर 10 सैकेंड पकाएं.
- अब पैन में आम के टुकड़े और हल्दी पाउडर डालकर ढक दें. इसे 2 से 3 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद पैन से ढक्कन हटाकर चावल और नमक डालकर मिक्स करें.
- चावल पर थोड़ा पानी छिड़कर इन्हें ढक दें और धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक पकने दें.
- अब पैन से ढक्कन हटाएं और चावल को चलाकर गैस बंद कर दें.
- तैयार है कच्चे आम का पुलाव. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें.