आलू के पकौड़े

offline
शाम की चाय के साथ कुरकुरे आलू के भजिए खाकर आप हर टेस्ट भूल जाएंगे. तो बिना किसी देरी के फटाफट बनाए गर्मागर्म आलू के पकौड़े.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : सिर्फ 20 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    3 आलू
    एक कप बेसन
    2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
    एक छोटी चम्मच चाट मसाला
    स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
    स्वादानुसार नमक
    तेल

विधि

- एक बर्तन में बेसन छान लें. इसमें हरी मिर्च, लाल मिर्च, चाट मसाला और नमक डालें. (लौकी के पकौड़े)
- फिर बेसन में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर न ज्यादा गाढ़ा, न ज्यादा पतला घोल तैयार कर लें. (सोया पकौड़ा)
- आलू को छीलकर धो लें. फिर इन्हें गोल आकार में पतले-पतले काटें. (क्रिस्पी काजू पकौड़ा)
- अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- इसके बाद कटे हुए आलुओं को बेसन के घोल में डुबोकर तेल में डालें और फ्राई करें. इन्हें पलटकर दोनों तरफ से हल्का ब्राउन होने तक तलें. (पके चावल मेथी के पकौड़े)
- इसी तरह सभी आलू के पकौड़े बनाएं. चटनी या सॉस के साथ परोसें.