कोकोनट आइसक्रीम

offline
वनीला, चॉकलेट, बटर स्कॉच फ्लेवर वाली आखिर से मन भर जाए तो बनाना सीखिए नारियल की आइसक्रीम. जानिए फटाफट इसका तरीका...

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 1 - 2
  • समय : 15 से 30 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    500 मिली कोकोनट मिल्क
    1/2 कप चीनी पाउडर
    1 कप मिल्क पाउडर

विधि

- सभी सामग्री को एक बड़े बर्तन में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. (घर में बनाइए बटर स्कॉच आइसक्रीम )
- फिर इसे ब्लेंडर में डालकर तब चलाइए जब तक यह स्मूद पेस्ट न बन जाए. (क्या आपको पता है पहली आइसक्रीम किसने बनाई?)
- तैयार मिश्रण को एक एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रीजर में रातभर या फिर 5-6 घंटे तक के लिए रख दें.
- तय समय बाद आइसक्रीम फ्रिज से निकालें और मजे से खाएं व सर्व करें. (बिना फ्रिज के आइसक्रीम कैसे जमाएं )
फोटो- www.healthy-holistic-living.com