Full Version →

होली से पहले सीख लीजिए टेस्टी गुझिया बनाना

कुछ मीठा हो जाए वेज

होली पर गुझिया खासतौर पर घर में बनाई जाती है. इसे बनाने के लिए पहले भरावन तैयार किया जाता है और उसके बाद मैदे की पूरी में भरकर फ्राई करते हैं. जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
504 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    खोया अच्छी तरह मैश कर लें और धीमी आंच पर कड़ाही में भून लें.
  2. 2
    जब यह हल्के गुलाबी रंग का हो जाए तो आंच से उतार कर ठंडा कर लें.
  3. 3
    भरावन की बाकी सारी सामग्री को इस खोये में अच्छी तरह मिला लें.
  4. 4
    गुझिया का खोल (बाहर की परत) बनाने के लिए मैदा छान लें और इसी दौरान इसमें नमक मिला दें.
  5. 5
    इसमें घी मिलाएं और फिर जरूरत के हिसाब से पानी डालते हएु सख्त गूंद लें. थोड़ी देर के लिए गीले कपड़े से ढक कर रख दें.
  6. 6
    इस तैयार आटे को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें और हर हिस्से को गोल आकार देने के बाद छोटी रोटी में बेल लें.
  7. 7
    गुझिया बनाने का सांचा लें और इसमें दोनों तरफ हल्का तेल लगा दें. अब बेली हुई रोटी को इस सांचे में रखें और एक चम्मच के करीब तैयार की गई भरावन की सामग्री को इसमें मिला दें.
  8. 8
    सांचा बंद करें करें और जो भी हिस्सा बाहर रह जाए, उसे हटा दें.
  9. 9
    इसी तरह सारे आटे से गुझिया तैयार करें और एक गीले कपड़े पर रखते जाएं.
  10. 10
    कड़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर एक बार में 4-5 गुझिया डीप फ्राई कर लें. जब गुझिया हल्की सुनहरी होने लगे तो आंच से हटाकर दें.
  11. 11
    जब सारी गुझिया ठंडी हो जाएं तो एयर टाइट कंटेनर में बंद कर दें.
  12. 12
    ध्यान दें :
  13. 13
    अच्छी गुझिया बनाने के लिए रोटी को ध्यान से बेलें. यह न ज्यादा मोटी हो न ज्यादा पतली. भरावन की सामग्री भी अधि‍क न डालें. एेसा करने से तलते समय गुझिया फट सकती हैं.
#gujiya #indian festivals #indian sweets #indian food #how to make gujiya recipe in hindi #gujiya recipe in hindi #gujiya ki recipe #gujiya banane ki recipe #recipe of gujiya #gujiya recipe video #recipe of gujiya in hindi #holi recipe in hindi #holi reci
View Full Version