सिर्फ 4 मिनट में ऐसे बनाइए इडली
Back
माइक्रोवेव वेज,ब्रेकफास्‍ट

सिर्फ 4 मिनट में ऐसे बनाइए इडली

नाश्ते में या डिनर में इडली खाना कई लोग पसंद करते हैं. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं माइक्रोवेव में झटपट इडली बनाने का तरीका. इसमें न ही कूकर की जरूरत होती है और न ही किसी स्टीमर की.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 1 पैकेट इडली मिक्स
  • 1 टीस्पून फ्रूट सॉल्ट, माइक्रो सेफ इडली का सांचा, माइक्रो सेफ इडली का बर्तन, पानी घोल बनाने के लिए, तेल सांचे पे लगाने के लिए

🍳 विधि

Servings 4 - 6
- सबसे पहले एक बड़ी कटोरी में इडली मिक्स और पानी डालकर इसका घोल तैयार कर लें.
- ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला और न ही ज्यादा गाढ़ा हो.
- अब इडली के माइक्रो सेफ वाले बर्तन में पहले थोड़ा पानी डालें.
- अब इसके ऊपर बर्तन की जाली रखकर स्टैंड (सांचा) रखें.    
- तैयार घोल में फ्रूट सॉल्ट मिक्स कर इसे इडली के सांचे में डालें. सांचे पर पहले तेल जरूर लगा लें.
- बर्तन का ढक्कन बंदकर इसे माइक्रोवेव के अंदर रख दें और 4 मिनट के लिए पकाएं.
- तय समय के बाद माइक्रोवेव का स्विच बंद कर दें.
- तैयार है इडली. चटनी और सांभर के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (2 ratings)
3.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सिर्फ 4 मिनट में ऐसे बनाइए इडली एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 1 पैकेट इडली मिक्स और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes