बकरीद स्पेशल: नॉन-वेज में बहुत फेमस है ये गलौटी कबाब
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

बकरीद स्पेशल: नॉन-वेज में बहुत फेमस है ये गलौटी कबाब

नॉनवेज की बात आए तो सबसे पहले जुबान पर गलौटी का कबाब का ही नाम आता है. यह खाने में बहुत उम्दा लगता है, पर जरूरत होती है इसे सही तरीके से बनाने की.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कटोरी मीट कीमा, आधी छोटी कटोरी चना दाल, अदरक 50 ग्राम, लहसुन 50 ग्राम, कच्‍चा पपीते का गूदा 100 ग्राम, बटर 100 ग्राम, चार सूखी लाल मिर्च, एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्‍मच जावित्री, आधा छोटा चम्‍मच इलायची का पाउडर, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- मीडियम आंच में सबसे पहले एक पैन में दाल डालकर रोस्ट कर लें और एक प्लेट में निकालकर रख लें.
- जब दाल ठंडी हो जाए तो इसे, काली मिर्च, लाल मिर्च , जावित्री और इलायची के साथ बारीक पीस लें और पाउडर को एक कटोरी में निकालकर रख लें.
- इसके बाद लहसुन, अदरक और पपीते के गूदे को मिक्सर जार में डालकर पीस लें.
- अब इस पेस्ट को कीमे के साथ मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें.
- इसके बाद कीमे के मिश्रण में बटर , दाल वाला मिश्रण और नमक मिलाएं.
- मीडियम आंच में एक पैन में थोड़ा-सा तेल डालकर गरम होने के लिए रखें.
- अब हथेलियों पर थोड़ा-सा तेल लगाकर चिकना कर लें. मीट का थोड़ा-सा हिस्सा लेकर पहले इसे गोलाकार दें फिर इसे चिपटा करके तवे पर रख दें.
- कबाब को तवे पर तब तक रहने दें जब तक यह अच्छी तरह पक न जाएं. जब यह एक साइड से पक जाए तो पलटे से पलटकर दूसरी साइड से भी पका लें.
- इसी तरीके से कीमे के बचे पेस्ट से भी कबाब बना लें.
- तैयार है गलौटी कबाब. प्याज , हरी चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बकरीद स्पेशल: नॉन-वेज में बहुत फेमस है ये गलौटी कबाब एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे एक कटोरी मीट कीमा, आधी छोटी कटोरी चना दाल, अदरक 50 ग्राम, लहसुन 50 ग्राम, कच्‍चा पपीते का गूदा 100 ग्राम, बटर 100 ग्राम, चार सूखी लाल मिर्च, एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्‍मच जावित्री, आधा छोटा चम्‍मच इलायची का पाउडर, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes