नॉन-वेज स्पेशल में ऐसे बनाइए चिकन मलाई कबाब
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

नॉन-वेज स्पेशल में ऐसे बनाइए चिकन मलाई कबाब

कबाब खाना हर कोई बहुत पसंद करता है. इसका स्वाद क्या इसका नाम ही बस मुंह में पानी ला देता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 500 ग्राम बोनलेस चिकन
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पेस्ट
  • 1/2 कप क्रीम (मलाई)
  • 1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1 टेबलस्पून नींबू का रस, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले चिकन के छोटे टुकड़ों को लंबाई में काटें और फिर इसके सभी तरफ चाकू से चीरा लगाएं.
- इसके बाद एक बड़े बाउल में चिकन के पीस लें और उसमें लाल मिर्च पेस्ट, ताजी क्रीम, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, जीरा पाउडर, नींबू रस, थोड़ा सा तेल, नमक अच्छे से मिलाएं.
- क्रीम को अच्छी तरह फेंटकर मसाले मिले हुए चिकन के टुकड़ों पर डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
- फिर मसाले-मलाई में मिक्स चिकन को एक घंटे के लिए रखा छोड़कर उसे 5 से 6 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
- चिकन को फ्रिज से निकालकर प्री हीटेड ओवन में 10 मिनट तक रोस्ट करें.
- चिकन पक जाए तो गरम-गरम चिकन मलाई कबाब का स्वाद लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.3 (4 ratings)
3.3 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नॉन-वेज स्पेशल में ऐसे बनाइए चिकन मलाई कबाब एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम बोनलेस चिकन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes