नॉन वेज में बनाएं अल-हच्ची चिकन
Back
नॉन वेज नॉन-वेज,लंच,डिनर

नॉन वेज में बनाएं अल-हच्ची चिकन

चिकन का नाम सुनते ही नॉन वेज शौकीनों के मुंह में पानी आ जाता है. वैसे तो आपने चिकन की कई तरह की डिश ट्राई की होंगी, लेकिन आज कुछ नया ट्राई करने के लिए बनाएं अल-हच्ची चिकन.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 150 ग्राम शैलो फ्राइड चिकन
  • 75 ग्राम लौकी
  • 1 कप प्याज
  • 1 टीस्पून लहसुन पेस्ट
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1 टीस्पून सौंठ
  • 1 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टेबलस्पून देसी घी
  • 1 टीस्पून सौंफ
  • 4-5 इलायची
  • 2 बड़ी इलायची
  • 3-4 दालचीनी, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- सबसे पहले लौकी को छीलकर धोलें और बिना काटे ही उबाल लें.
- उबली हुई लौकी को सूखा लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- इसमें इलायची, बड़ी इलायची, दालचीनी डालकर भून लें.
- फिर प्याज और लहसुन डालकर थोड़ा भून लें.
- हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सौंफ और नमक मिलाएं.
- मसाले के तेल छोड़ने पर इसमें चिकन डालकर पकने दें.
- अब लौकी और थोड़ा पानी मिलाकर कुछ देर पकाएं.
- तय समय के बाद इसमें घी डालकर गैस बंद कर दें.
- तैयार है अल-हच्ची चिकन. गरमागरम नान के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (5 ratings)
4.2 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नॉन वेज में बनाएं अल-हच्ची चिकन एक लोकप्रिय नॉन-वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 150 ग्राम शैलो फ्राइड चिकन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes