जानिए लजीज कड़ाही मटन बनाने की बेस्ट विधि
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

जानिए लजीज कड़ाही मटन बनाने की बेस्ट विधि

यदि नॉन-वेज खाते हैं और मटन से बनी चीजें आपको खाना व बनाना पसंद है तो एक बार जरूर ट्राई कीजिए कड़ाही मटन बनाना. कड़ाही मटन में खड़े मसालों को प्याज के साथ पीसकर डाला जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • आधा किलो मटन, आधा कप दही, एक चौथाई कप हींग का पानी, एक छोटा टुकड़ा कच्चा पपीता, बादाम 4-5 गिरी, आधा छोटा चम्मच खसखस, लौंग 2-3, एक तेजपत्ता, आधा जायफल, एक छोटा टुकड़ा जावित्री, बड़ी इलायची एक, दो चुटकी काली मिर्च पाउडर, आधा बड़ा चम्मच नारियल का बुरादा, छोटी इलायची 3-5, आधा छोटा चम्मच जीरा, आधा बड़ा बड़ा चम्मच कद्दूकस अदरक, बारीक कटे 3 प्याज, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च, आधा छोटा चम्मच नमक
  • स्वादानुसार नमक, सरसों का तेल 2 बड़ा चम्मच, देसी घी 2 बड़ा चम्मच, गहरे तले वाली एक कड़ाही, आधा कप पानी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मटन को दो बार धो लें.
- इसका पानी निचोड़कर निकाल दें और एक बर्तन में रखें.
- फिर मटन में दही और हींग का पानी डालकर मैरीनेट करके 15-20 मिनट तक रख दें.
- जब तक मटन मैरीनेट हो रहा है तब तक पपीता, बादाम, खसखस, लौंग जायफल, जावित्री, दोनों इलायची, काला मिर्च, नारियल का बुरादा, अदरक, प्याज को पीसकर पेस्ट बना लें.
- तय समय बाद मीडियम आंच पर गहरे तले वाली कड़ाही रखें.
- कड़ाही गरम होने के बाद इसमें एक चम्मच तेल डालें. इसके बाद इसमें तेज पत्ता और मटन डालकर 4-5 मिनट तक भूनकर मटन बाहर निकाल लें.
(झटपट सीखें पालक गोश्त बनाना..)
- अब कड़ाही में बचा हुआ तेल और घी डालें.
- फिर इसमें जीरा, लाल मिर्च और तैयार पेस्ट डालें और भूनें. इसमें 10-15 मिनट लगेंगे. मसाले को चलाते रहें ताकि यह बर्तन की तली में चिपके नहीं.
- जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमें भुना मटन , नमक और आधा कप पानी डालकर मिलाएं व ढक दें.
- मीडियम आंच पर 25-30 मिनट तक ढककर पकाएं. इसे बीच-बीच में चला दें. ताकि मटन कड़ाही की तली में चिपके नहीं.
- कड़ाही मटन को जीरा राइस के साथ खाएं और खिलाएं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.3 (10 ratings)
3.3 avg from 10 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जानिए लजीज कड़ाही मटन बनाने की बेस्ट विधि एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो मटन, आधा कप दही, एक चौथाई कप हींग का पानी, एक छोटा टुकड़ा कच्चा पपीता, बादाम 4-5 गिरी, आधा छोटा चम्मच खसखस, लौंग 2-3, एक तेजपत्ता, आधा जायफल, एक छोटा टुकड़ा जावित्री, बड़ी इलायची एक, दो चुटकी काली मिर्च पाउडर, आधा बड़ा चम्मच नारियल का बुरादा, छोटी इलायची 3-5, आधा छोटा चम्मच जीरा, आधा बड़ा बड़ा चम्मच कद्दूकस अदरक, बारीक कटे 3 प्याज, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च, आधा छोटा चम्मच नमक और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes