बकरीद पर ऐसे बनाइए मटन फ्राई
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

बकरीद पर ऐसे बनाइए मटन फ्राई

नॉन-वेज खाने वालों को मटन बहुत पसंद आता है. ऐसे में इसे अलग तरीके से मटन बनाना इसके स्वाद में चारचांद लगाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1/2 किलो मटन (उबला हुआ)
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 5 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1 टीस्पून हल्दी
  • 1 टीस्पून विनेगर
  • 1 टेबलस्पून गरम मसाला पाउडर, नमक स्वादानुसार, सरसों का तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही जीरा, प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, टमाटर और हरी मिर्च को अच्छे से भून लें.
- हल्दी और गरम मसाला मिलाएं और तुरंत ही मटन और स्टॉक डाल दें.
- सभी चीजों को एकसाथ मिक्स कर नमक मिलाएं.
- पानी के सूखने तक मटन को अच्छे से पका लें.
- आखिर में थोड़ा सा विनेगर मिला दें.
- तैयार है मटन फ्राई. चावल या रोटी के साथ सर्व करें. 
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (10 ratings)
4.3 avg from 10 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बकरीद पर ऐसे बनाइए मटन फ्राई एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 1/2 किलो मटन (उबला हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes