एलोवेरा का अचार

एलोवेरा का अचार

हम सभी जानते हैं कि एलोवेरा कई बीमारियों में एक कारगर इलाज है. आप चाहें तो एलोवेरा का आचार बनाकर इसे कुछ महीनों तक स्टोर कर सकते हैं. इससे स्वास्थ्य लाभ होने के साथ ही खाने का स्वाद भी दोगुना हो जाएगा

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 2 मोटे गूदे वाले एलोवेरा के पत्ते, राई की दाल 100 ग्राम
  • 25 ग्राम सौंफ दरदरी पीसी
  • 20 ग्राम लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच मेथी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच अमचुर पाउडर
  • 150 मि. ली. तेल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 1.5 से 2 घंटे
Servings 4 - 6
-एलोवेरा को धोकर काँटे निकाल दें. फिर छिलके सहित छोटे टुकड़ों में काट लें.
-नमक लगाकर 3 घन्टे के लिए रख दें.
-अब पैन में तेल डाल दें और धुंआ उठने तक गरम करें.
-उतारकर ठंडा होने पर उसमे सारे पिसे मसाले मिला दें.
-एलोवेरा का पानी निचोड़कर मसालों में लपेट कर जार में भर दें.
-इसे 3-4 दिन धूप दिखाएँ.
-फिर खाने के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (36 ratings)
4.4 avg from 36 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

एलोवेरा का अचार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 मोटे गूदे वाले एलोवेरा के पत्ते, राई की दाल 100 ग्राम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes