दही की सब्जी

दही की सब्जी

अगर में घर में हरी सब्जियां नहीं हैं और मेहमान आ जाएं क्या करेंगे. अजी करना क्या है, दही की बेहतरीन सब्जी स्वाद चखा दीजिए. जानिए दही की सब्जी बनाने की विधि...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 चम्मच तेल, आधा चम्मच जीरा
  • 1 बड़ा प्याज, स्लाइस में कटा हुआ
  • 3-4 हरी मिर्च कटी हुई
  • 250 ग्राम दही
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी
  • स्वादानुसार नमक, एक चौथाई छोटा चम्मच कसरी मेथी, आधी कटोरी फीकी बूंदी, एक चौथाई छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- एक पैन में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें. (दही का शरबत बनाने की विधि )
- जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा डालकर तड़काएं. फिर प्याज डालकर 2-3 मिनट तक भूनें.
- इसके बाद इसमें मिर्च डालकर भूनें. (चुटकियों में बढ़ाएं दही से बनने वाली चीजों का स्वाद...)
 
- अब इसमें दही डालकर 5-6 मिनट तक पकाएं. (क्या कभी चखा है दही के हलवे का स्वाद...)
- फिर इसमें धनिया पाउडर, हल्दी, नमक डालकर चला लें. (इन तीन तरीकों से जमाएं बढ़ियां दही...)
- अब फीकी बूंदी, कसूरी मेथी और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह चलाकर आंच बंद दें.
- दही की सब्जी को चावल, रोटी या फिर ब्रेड के साथ मजे से खाइये और खिलाइए. (अचारी दही भिंडी)
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (19 ratings)
3.8 avg from 19 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दही की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 चम्मच तेल, आधा चम्मच जीरा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes