बहुत पसंद की जाती है ये मटर की दाल, जानिए बनाने का तरीका

बहुत पसंद की जाती है ये मटर की दाल, जानिए बनाने का तरीका

मटर की दाल एक बेहद स्वादिष्ट दाल है. इसमें हरे मटर को भूनकर पीस लिया जाता है. यह रोटी, चावल, पराठा, पूरी सबके साथ ही अच्छा लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • दो कप हरे मटर, चार आलू कटे हुए, एक प्याज बारीक कटी हुई, लहसुन की 10 कलियां, तीन बड़े चम्मच तेल, तीन हरी मिर्च, चार सूखी लाल मिर्च, एक दालचीनी का टुकड़ा, मुट्ठीभर धनियापत्ती बारीक कटी हुई, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, दो बड़े चम्मच घी, नमक स्वादानुसार, तीन कप पानी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक हरी मिर्च, लहसुन और धनियापत्ती को पीस कर पेस्ट बना लें. (पेस्ट बनाने में अगर पानी की जरूरत पड़े तो हल्का पानी मिला लें).
- इसके बाद मीडियम आंच पर एक कड़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर गरम होने के लिए रख दें.
- जब तेल गरम हो जाए इसमें मटर डालकर 4 से 5 मिनट तक चलाते हुए भून लें.
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें और मटर को कटोरी में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें.
- ठंडा होने के बाद इसे दरदरा पीस लें.
- अब मीडियम आंच पर एक कूकर में बचे हुए तेल को गरम करें.
- इसके बाद कूकर में दालचीनी और आलू डालकर 2 से 3 मिनट तक भून लें.
- इसे भूनने के बाद इसमें धनियापत्ती -मिर्च का पेस्ट, हल्दी और नमक डाल दें.
- अब इसे एक-दो बार चलाते हुए मिला लें.
- फिर कूकर में मटर पेस्ट और पानी डालकर दोबारा अच्छे से मिला लें.
- इसके बाद कूकर का ढक्कन लगाएं और एक सीटी लगाकर उबाल लें.
- जब एक सीटी लग जाए, इसे 4 से 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं.
- अब धीमी आंच पर उसी कड़ाही में घी गरम करें.
- घी गरम होने के बाद इसमें लाल मिर्च डालकर चटकने तक भून लें.
- इसके बाद इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक पका लें.
- प्याज भूनने के बाद कूकर का ढक्कन हटा लें और इसमें गरम मसाला और भुने हुए प्याज डालकर अच्छे से मिला लें.
- तैयार है मटर की दाल, इसे एक बाउल में निकालकर रोटी या चावल के साथ गर्मागरम सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3 (2 ratings)
3 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बहुत पसंद की जाती है ये मटर की दाल, जानिए बनाने का तरीका एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे दो कप हरे मटर, चार आलू कटे हुए, एक प्याज बारीक कटी हुई, लहसुन की 10 कलियां, तीन बड़े चम्मच तेल, तीन हरी मिर्च, चार सूखी लाल मिर्च, एक दालचीनी का टुकड़ा, मुट्ठीभर धनियापत्ती बारीक कटी हुई, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, दो बड़े चम्मच घी, नमक स्वादानुसार, तीन कप पानी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes