लंच में बनाएं आलू-गोभी का भर्ता

लंच में बनाएं आलू-गोभी का भर्ता

आपने आलू-गोभी की सब्जी तो कई बार खाई होगी, लेकिन अब बनाकर खाएं इसका भर्ता. यह बहुत ही जल्दी बनकर तैयार हो जाता है और खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 फूलगोभी
  • 4-6 आलू
  • 1 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1/4 टीस्पून राई
  • 1 टीस्पून जीरा, एक चुटकी हींग
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले फूलगोभी और आलू को अच्छी तरह से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- इसमें हींग, राई और जीरा डालकर चड़काएं.
- अब फूलगोभी और आलू डालकर 2 मिनट तक फ्राई करें.
- ऊपर से हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मिक्स करें.
- 1-2 मिनट पकाने के बाद डेढ़ कप पानी डालकर कूकर का ढक्कन बंद कर 4 सीटी आने तक पकाएं.
- कूकर का प्रेशर खत्म होने पर सब्जी को कड़छी को मैश कर लें.
- अगर पानी रह जाए तो सब्जी को मीडियम आंच पर पानी सूखने तक पकाएं.
- पानी के पूरी तरह से सूखने के बाद गैस बंद कर दें.
- तैयार है आलू-गोभी का भर्ता. रोटी या पराठे के साथ गरमागरम सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में बनाएं आलू-गोभी का भर्ता एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 फूलगोभी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes