लंच या डिनर में ऐसे बनाइए भरवां कुंदरू

लंच या डिनर में ऐसे बनाइए भरवां कुंदरू

भरवां करेला और बैंगन तो आपने खूब बनाया होगा, लेकिन क्या कभी आपने भरवां कुंदरू का स्वाद चखा है. अगर नहीं तो आज ही सीख लीजिए भरवां कुंदरू की सब्जी बनाना.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 250 ग्राम कुंदरू
  • 1 प्याज का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 2 हरी मिर्च पिसी हुई
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 2 छोटे चम्मच सौंफ पिसी हुई
  • 1 छोटा चम्मच जीर भुना और पिसा हुआ, चुटकीभर हींग
  • 1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच मेथी दाना
  • स्वादानुसार नमक, तेल तलने के लिए, एक कड़ाही

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- कुंदरू को धोकर बीच से चाकू से चीरा लगा दें ताकि इनके अंदर मसाला भरा जा सके. ध्यान रखें इन्हें पूरी तरह से अलग नहीं करना है.
- अब मीडियम आंच पर कड़ाही में तेल गरम करें.
- तेल गरम होते ही इसमें प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 5 मिनट तक चालाते हुए भूनें.
- जब प्याज हल्का सुनहरा हो जाए, तब इसमें नमक, पिसी सौंफ, हींग, हल्दी, लाल मिर्च, भुना जीरा, गरम मसाला और धनिया पाउडर डालकर मिक्स करें और 2 से 3 मिनट तक चालते हुए भूनें.
- जैसे ही मसाले में से तेल अलग होता दिखने लगे, तो आंच बंद कर दें.
- इसके बाद मसाला थोड़ा ठंडा कर लें.
- जब यह ठंडा हो जाए तो चम्मच से कट लगे कुंदरू में अच्छी तरह दबाकर भरें.
- मीडियम आंच में अब उसी कड़ाही में तेल डालकर गरम करें. तेल गरम होते ही इसमें मेथी दाना डालें.
- फिर एक-एक करके मसाला भरे हुए कुंदरू को कड़ाही में डालकर चलाते हुए भूनें.
- अब कड़ाही को ढककर कुंदरू को धीमी आंच पर पकाएं. करीब 15 मिनट में भरवां कुंदरू पक जाएंगे.
- जब कुंदरू नर्म हो जाएं तो ढक्कन हटाकर सब्जी को कड़छी से चलाएं और मध्यम आंच पर 2 मिनट तक भूनकर आंच बंद कर दें.
- तैयार है लजीज मसालेदार भरवां कुंदरू.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर में ऐसे बनाइए भरवां कुंदरू एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम कुंदरू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes