ऐसे बनाइए लजीज काजू पनीर, स्वाद में लगेगा मजेदार

ऐसे बनाइए लजीज काजू पनीर, स्वाद में लगेगा मजेदार

अगर आपके घर में पार्टी है और पनीर से कुछ स्पेशल बनाना चाहती हैं तो काजू पनीर बेस्ट ऑप्शन रहेगा. यकीन मानिए मेहमानों को जरूर पसंद आएगा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • पनीर 200 ग्राम, आधी छोटी कटोरी काजू का पेस्ट, दो प्याज ( मोटे कटे हुए), एक छोटा चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट, एक बड़ा चम्मच टोमैटो प्यूरी, एक छोटा चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच क्रीम, एक छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- काजू पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें.
- मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम करें.
- तेल के गर्म होते ही प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
- जब प्याज भुन जाए तब आंच बंद कर प्याज को एक प्लेट में निकालकर ठंड़ा होने दें.
- प्याज को ठंडाकर इसे ब्लेंडर में डालकर पेस्ट बना लें.
- अब कड़ाही में जीरा, प्याज का पेस्ट, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
- इनके अच्छे से भुनते ही टोमैटो प्यूरी डालकर भूनें.
- जब टोमैटो प्यूरी पूरी तरह से पक जाए तो हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
- मसालो के अच्छी तरह से भुनते ही क्रीम, काजू का पेस्ट और नमक डालकर 2 से 3 मिनट तक चलाएं.
- तय समय बाद जरा सा पानी डालकर ग्रेवी को उबालें.
- ग्रवी में उबाल आते ही पनीर डालकर 2 से 3 मिनट पकाएं और आंच बंद कर दें. आंच बंद करने से बिल्कुल पहले गरम मसाला मिलाएं.
- तैयार है काजू पनीर. हरे धनिये और फ्राइड काजू से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.1 (7 ratings)
3.1 avg from 7 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए लजीज काजू पनीर, स्वाद में लगेगा मजेदार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे पनीर 200 ग्राम, आधी छोटी कटोरी काजू का पेस्ट, दो प्याज ( मोटे कटे हुए), एक छोटा चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट, एक बड़ा चम्मच टोमैटो प्यूरी, एक छोटा चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच क्रीम, एक छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes