कटहल की सब्‍जी
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

कटहल की सब्‍जी

कटहल की मसालेदार सब्‍जी कच्‍चे और छोटे कटहल से बनाई जाती है. इसे आप लंच और डिनर में बना सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 250 ग्राम कटहल, छोटे पीस में कटे हुए
  • 1 बड़ा आलू
  • 1 प्‍याज
  • 1 टमाटर
  • 4-5 कड़ी पत्‍ते
  • 1 चम्‍मच सौंफ, छौंकने के लिये, मसाला बनाने की सामग्री
  • 4-5 लाल मिर्च
  • 2 चम्‍मच घिसा हुआ नारियल
  • 2 छोटे पीस दालचीनी
  • 1 चम्‍मच चने की दाल
  • 4 काजू
  • 2 लौंग
  • 2 इलायची

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2

- कटहल को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इसी तरह आलू को भी काट लें.
- कूकर में आलू और कटहल को तेज आंच पर एक सीटी आने तक पका लें.
- अब मसाले वाली सामग्री में को मिक्‍सी में पीस लें.
- कड़ाही में तेल गर्म करें और फिर उसमें कड़ी पत्‍ते और सौंफ डालकर भूनें.
- जब सौंफ चटकने लगे तो उसमें प्‍याज और टमाटर डालकर फ्राई करें.
- जब मसाला तेल से अलग हो जाए तो उसमें पिसा हुआ मसाला और नमक डालकर चलाएं.
- आखिर में ¼ कप पानी डाल कर ऊपर से कटहल और आलू मिलाएं. इसे मिक्‍स करें और 5 से 7 मिनट तक पकाएं.
- कोशिश करें कि कटहल टूटने ना पाए.
- गरमागर्म सब्‍जी को रोटी या चावल के साथ सर्व करें हैं.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (564 ratings)
3.7 avg from 564 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कटहल की सब्‍जी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम कटहल, छोटे पीस में कटे हुए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes