ऐसे बनाइए स्पेशल लौकी कोफ्ता करी
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

ऐसे बनाइए स्पेशल लौकी कोफ्ता करी

कोफ्ते तो हर कोई कभी न कभी बना ही लेता है, पर अगर आपको कुछ अलग सा स्वाद चाहिए तो इस विधि से भी एक बार बनाकर जरूर देखिए.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • कोफ्ते बनाने के लिए:, आधी लौकी (कद्दूकस की हुई)
  • 3-4 टीस्पून बेसन
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए, ग्रेवी के लिए:
  • 1 आलू (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1 प्याज
  • 5-6 कलियां लहसुन की
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 टमाटर
  • 1/2 टीस्पून साबुत जीरा
  • 1/2 टीस्पून हल्दी
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1/2 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1 टीस्पून देगी मिर्च
  • 1/2 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक कटोरी में तेल के सिवाय कोफ्ते बनाने की सारी सामग्री डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
- इसी बीच प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, अदरक और टमाटर के टुकड़े कर इसका पेस्ट बना लें.
- तेल के गरम होते कोफ्ते डालकर तल लें.
- अब इसी तेल में आलू के टुकड़े फ्राई कर लें और फिर जीरा डालें.
- जीरे के चटकते ही तैयार पेस्ट डालकर अच्छे से भूनें.
- अब सारे सूखे मसाले और जरा सा पानी डालें.
- जैसे ही मसाला तेल छोड़ने लगे तब इसमें आलू डालकर 1 मिनट तक चलाएं.
- अब इसमें पानी डालकर इसे अच्छे से उबलने दे.
- कुछ देर बाद कोफ्ते डालकर इसे ढककर 5 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद गरम मसाला मिलाकर आंच बंद कर दें.
- तैयार है स्पेशल लौकी कोफ्ता करी. हरे धनिये से गार्निश कर रोटी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए स्पेशल लौकी कोफ्ता करी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे कोफ्ते बनाने के लिए:, आधी लौकी (कद्दूकस की हुई) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes