ऐसे बनाएं चने की दाल, स्वाद मिलेगा लाजवाब

ऐसे बनाएं चने की दाल, स्वाद मिलेगा लाजवाब

रोजाना बनने वाली तुअर की दाल खाकर ऊब गए हैं. तो अब बनाना सीखें चने की दाल. यकीन मानिए इसका स्वाद आपका जायका बदल देगा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • चना दाल 250, टमाटर 2, लाल मिर्च 2, हरी मिर्च 2, घी 2 बड़ा चम्मच, जीरा 1/2 छोटा चम्मच, हरा धनिया 2-3 बड़ा चम्मच, हींग चुटकीभर, हल्दी पाउडर 1/2 छोटा चम्मच, धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1/4 छोटा चम्मच, अदरक का पेस्ट 1 छोटा चम्मच, गरम मसाला 1/4 छोटा चम्मच
  • स्वादानुसार नमक, प्रेशर कूकर, कड़ाही, पानी 2 कप

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- चने की दाल को 3-4 घंटे पानी में भिगोकर रख दें.
- टमाटर और हरी मिर्च को बारीक काटकर अलग-अलग रख लें.
- दाल का पानी निथार लें.
- अब प्रेशर कूकर में चने की दाल, डेढ़ कप पानी, नमक और आधी से ज्यादा हल्दी डालकर दाल को 4-5 सीटी लगाकर पका लें.
- सीटी आने के बाद गैस धीमी करके दाल को 5 मिनट तक और पका लें.
- प्रेशर खत्म होने के बाद कूकर का ढक्कन खोलें.

तड़का बनाने की विधि
- मीडियम आंच पर कड़ाही रखकर गर्म होने के लिए रखें.
- इसमें घी डालकर गर्म करें फिर इसमें हींग और जीरा डालकर तड़काएं.
- इसके बाद घी में बची हुई हल्दी, धनिया पाउडर, अदरक का पेस्ट डालकर सभी मसालों को हल्का-सा भून लें.
- इसके बाद मसाले में हरी मिर्च और लाल मिर्च डालकर थोड़ी देर और भूनें.
- अब मसाले में कटे हुए टमाटर और लाल मिर्च डालकर टमाटर के नरम होने तक पका लें.
- कूकर से दाल निकालकर मसाले में डाल दीजिए और अच्छी तरह मिला लें.
- अब दाल में 1/2 कप पानी डाल कर 4-5 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद दाल में गरम मसाला और धनियापत्ती डालें. ढककर 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर और पका लें.
- तैयार चने की दाल को एक कटोरी में निकालकर सर्व करें और मजे से खाएं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (28 ratings)
4 avg from 28 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं चने की दाल, स्वाद मिलेगा लाजवाब एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे चना दाल 250, टमाटर 2, लाल मिर्च 2, हरी मिर्च 2, घी 2 बड़ा चम्मच, जीरा 1/2 छोटा चम्मच, हरा धनिया 2-3 बड़ा चम्मच, हींग चुटकीभर, हल्दी पाउडर 1/2 छोटा चम्मच, धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1/4 छोटा चम्मच, अदरक का पेस्ट 1 छोटा चम्मच, गरम मसाला 1/4 छोटा चम्मच और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes