लंच या डिनर में बनाइए टोमैटो पनीर
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

लंच या डिनर में बनाइए टोमैटो पनीर

पनीर को एक नहीं बल्कि कई तरीके से बनाया जाता है और इसका हर स्वाद ही लाजवाब होता है. टमाटर की ग्रेवी में पनीर की भी बात ही अलग है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 200 ग्राम पनीर
  • 2 टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1 प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/2 टीस्पून साबुत जीरा
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टेबलस्पून पनीर मसाला, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले पनीर को टुकड़ों में काट लें.
- अब मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- दूसरी ओर टमाटर, प्याज और हरी मिर्च की प्यूरी बना लें.
- तेल के गरम होते ही जीरा डालें.
- जीरे के चटकते ही प्यूरी डालकर पेस्ट को अच्छे से भूनें.
- अब लाल मिर्च पाउडर और पनीर मसाला डालकर मसाले के तेल छोड़ने तक इसे भूनें.
- जैसे ही मसाला तेल छोड़ने लगे पनीर, पानी और नमक डालकर उबालें.
- जरूरत के अनुसार ग्रेवी तैयार हो जाए तो आंच बंद कर दें.
- तैयार है टोमैटो पनीर. नान के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3 (4 ratings)
3 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर में बनाइए टोमैटो पनीर एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम पनीर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes