ऐसे बनाई जाती है अन्नकूट की सब्जी

ऐसे बनाई जाती है अन्नकूट की सब्जी

अन्नकूट का पर्व दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है. इस दिन भगवान श्री कृष्ण को अन्कूट की सब्जी बनाकर भोग लगाया जाता है और बाद में इसे प्रसाद के रूप में बांट दिया जाता है. अन्नकूट को बनाने के लिए कई तरह

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 आलू
  • 2 बैगन
  • 1 फूल गोभी
  • 1 गाजर
  • 1 मूली
  • 2 टिंडे
  • 1 अरबी
  • 6 भिंडी
  • 4 परवल
  • 1 शिमला मिर्च
  • 1 छोटी लौकी
  • 1 कच्चा केला
  • 1 कप कद्दू
  • 4 टमाटर, अदरक 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
  • 2 हरी मिर्च, तेल
  • 1/4 टीस्पून हींग
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 2 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 3/4 टीस्पून लाल मिर्च
  • 1 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार
  • 1 कप हरा धनिया

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- अन्नकूट बनाने के लिए सबसे पहले सारी सब्जियों को धोकर साफ कर लें और सब्जियां काट लें.
- अब टमाटर, हरी मिर्च और धनिया को काट लें.
- मीडियम आंच पर कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख लें.
- हींग और जीरा डालकर तड़का लगा लें और हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर कुछ सैकेंड भून लें.
- अब हरी मिर्च और अदरक डालकर पका लें.
- कटी हुई सब्जियां डालकर चलाते हुए 1 मिनट तक पका लें.
- इसमें लाल मिर्च, नमक और पानी डालकर मिक्स कर लें और ढककर तेज आंच पर उबाल आने तक पका लें.
- उबाल आने के बाद आंच को धीमा कर दें और सब्जी को नरम होने तक पका लें.
- अब चम्मच की मदद से सब्जी को घुमाकर देख लें.
- अगर सब्जी नरम नहीं हुई है तो कुछ देर और पका सकते हैं.
- सब्जियों के नरम होने के बाद टमाटर को डालकर इसके गलने तक पका लें.
- इसके बाद गरम मसाला और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
- आंच को बंद कर दें.
- तैयार है अन्नकूट की सब्जी.
- इसे भगवान श्री कृषण को भोग लगाएं.
- इसे पूरी और रोटी के साथ खएं और खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाई जाती है अन्नकूट की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 आलू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes