जिमीकंद या सूरन की सब्जी
जिमीकंद को कई जगहों पर सूरन के नाम से भी जाना जाता है. यूं तो आप कभी भी इसकी सब्जी बना सकती हैं लेकिन बरसात और ठंड के मौसम में इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 250 ग्राम जिमिकंद (सूरन)
- 1 नींबू
- 2-3 टमाटर
- 2 हरी मिर्च
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक
- 1 बड़ा प्याज़
- 1 छोटी कटोरी दही
- 100 ग्राम तेल
- 1 चुटकी हींग, आधा छोटा चम्मच जीरा
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
- स्वादानुसार नमक, हरी धनिया
विधि
- फिर हाथो में तेल या घी लगाकर इसे छिल लें. हाथों में तेल लगाना इसलिए जरूरी है क्योंकि इसके रस से हाथों में खुजली होने लग जाती है.
- सूरन के कटे हुए टुकड़ों पर एक नींबू का रस लगा कर आधे घंटे के लिये छोड़ दें.
- आधे घंटे के बाद उसे फिर से अच्छे से धो लीजिए.
- प्याज़, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट बना लीजिए, टमाटर का भी अलग से पेस्ट बना लीजिए.
- एक कढ़ाई में तेल गरम करके इन टुकडो को सुनहरा होने तक तल लीजिए.
- उसके बाद कुकर में दो चम्मच तेल गरम कीजिए और उसमे हींग और जीरा डालिए.
- फिर प्याज़ का पेस्ट डालें और भूरा होने तक भूनें. उसके बाद टमाटर का पेस्ट, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को तेल छोड़ने तक भूनिए.
- मसाला भुन जाने के बाद मथा हुआ दही डालिए और लगातार चलाते रहिए.
- मसाले में तले हुए जिमिकंद के टुकड़े डालकर मिला दीजिए.
- सब्जी की तरी के लिए अपनी इच्छानुसार पानी और नमक डाल दीजिए.
- कुकर का ढक्कन बन्द करके धीमी आंच पर एक सीटी आने तक पकाइए.
- गरमागरम सब्जी रोटी, पराठे के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
जिमीकंद या सूरन की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम जिमिकंद (सूरन) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
जिमीकंद या सूरन की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम जिमिकंद (सूरन) तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
जिमीकंद या सूरन की सब्जी बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह जिमीकंद या सूरन की सब्जी रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
जिमीकंद या सूरन की सब्जी बनाने के लिए 250 ग्राम जिमिकंद (सूरन) के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, जिमीकंद या सूरन की सब्जी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
जिमीकंद या सूरन की सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
जिमीकंद या सूरन की सब्जी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT