लंच या डिनर में बनाएं नवरतन कोरमा
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

लंच या डिनर में बनाएं नवरतन कोरमा

नवरतन कोरमा का स्वाद थोड़ा मीठा तो होता है पर यह स्वाद में बेहद लजीज लगता है. इसमें कई सारी सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है, थोड़ा समय भी लगता है पर इसे खाकर आपको यकीनन मजा आ जाएगा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1/2 लौकी
  • 2 गाजर
  • 1 शिमला मिर्च
  • 4-5 हरी फलियां
  • 1/2 छोटी कटोरी हरी मटर
  • 1/2 छोटी कटोरी फूलगोभी
  • 4 साबुत बादाम
  • 5 साबुत काजू
  • 10-12 किशमिश
  • 1/2 छोटी कटोरी मखाने, पानी जरूरत के अनुसार, ग्रेवी के लिए:
  • 100 ग्राम फ्राइड प्याज
  • 200 ग्राम फ्राइड काजू
  • 50 ग्राम भुना हुआ खोया
  • 50 ग्राम देसी घी
  • 4 लौंग
  • 2 छोटी इलायची
  • 1 तेज पत्ता
  • 3-4 टमाटर
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून लहसुन-अदरक पेस्ट, चुटकीभर इलायची और जावित्री पाउडर
  • 1/2 टीस्पून गरम मसाला
  • 1 टेबलस्पून क्रीम, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले सारी सब्जियों को काट लें.
- मीडियम आंच में एक पैन में पानी डालकर फूलगोभी के फूल अलग कर उबालें और ठंडा होने दें.
- टमाटरों को भी टुकड़ों में काटें.
- फ्राइड प्याज और काजू को खोए में मिलाकर इसका महीन पेस्ट बना लें.
- इसके बाद मीडियम आंच में एक कड़ाही में काजू, बादाम और मखाने को तल लें.
- इसके बाद इसी पैन में घी गर्म करें. इलायची, लौंग और तेज पत्ता डालें. जब यह चटकने लगे तब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर थोड़ी देर तक चलाते हुए पकाएं.
- अब इसमें प्याज का पेस्ट और पानी डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं. फिर टमाटर डालकर अच्छी तरह पकाएं.
- अब धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
- इसके बाद गैस से उतारकर ग्रेवी को छान लें.
- अब एक-दूसरे बर्तन में छनी हुई ग्रेवी डालकर नमक, गरम मसाला, इलायची पाउडर, जावित्री पाउडर, उबली सब्जियां और भुने मेवे मिलाएं.
- ऊपर से क्रीम डालकर लाल चेरी से सजाएं.
- तैयार है नवरतन कोरमा.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर में बनाएं नवरतन कोरमा एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 1/2 लौकी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes