घर में बनाना सीखिए रेस्टोरेंट जैसी मटर पनीर की सब्जी

घर में बनाना सीखिए रेस्टोरेंट जैसी मटर पनीर की सब्जी

मटर पनीर की सब्जी बहुत लाजवाब लगती है. ढाबे और रेस्टोरेंट में इसकी डिमांड ज्यादा होती है. अगर आप उससे भी ज्यादा टेस्टी मटर पनीर घर में ही बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी खास आपके लिए है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • प्यूरी बनाने के लिए
  • 1 बड़ी प्याज, टुकड़ों में काट लें
  • 1 1/2 टीस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 2 टीस्पून तेल
  • 2 टमाटर, टुकड़ों में काट लें
  • 1 टीस्पून नमक
  • 2 हरी मिर्च, एक पैन, मटर पनीर बनाने के लिए
  • 2 टेबलस्पून तेल
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 200 ग्राम पनीर, छोटे टुकड़ों में काट लें
  • 200 ग्राम मटर
  • 1 कप पानी
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1 टेबलस्पून बारीक कटी धनियापत्ती, कड़ाही

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- रेस्टोरेंट जैसा लजीज मटर पनीर बनाने के लिए सबसे पहले इसकी ग्रेवी बनाएंगे.
- इसके लिए एक पैन में 2 चम्मच तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें.
- इसमें प्याज डालकर 1-2 मिनट तक चलाते हुए भूने. प्याज को हल्का ट्रंस्पैरेंट होने तक पकाना है.
- फिर इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर तक पकाएं.
- इसके बाद हरी मिर्च, टमाटर और एक चम्मच नमक डालकर पैन को 2-3 मिनट तक ढक दें. - आंच बंद कर दें और प्याज, टमाटर के मिश्रण को ठंडा करने के बाद पीस लें.
- प्यूरी तैयार है.
- अब बनाएंगे मटर पनीर. इसके के लिए कड़ाही में 2 बड़ा चम्मच तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें.
- इसमें जीरा डालकर तड़काएं. इसके बाद तेल में लाल मिर्च पाउडर डालें और तुरंत बाद तैयार ग्रेवी डाल दें. ऐसा करने से ग्रेवी का रंग लाल आएगा.
- प्यूरी डालने के बाद इसे अच्छी तरह तेल में मिला लें.
- इसके बाद प्यूरी में धनिया पाउडर और हल्दी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- मसाले मिलाने के बाद ढककर 2-3 मिनट तक ग्रेवी को पकाएं.
- बीच में एक बार चला लें.
- ढक्कन हटाकर ग्रेवी को तब तक पकाएं जब तक ग्रेवी आधी न हो जाए और इसका रंग न बदल जाए. इस बाद का ध्यान रखें कि ग्रेवी को चलाते रहना है. आंच भी तेज रखें.
- जब ग्रेवी तेल छोड़ दे तो इसमें पनीर और हरी मटर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अगर ताजी मटर डाल रहे हैं तो इसे उबाल लें.
- पनीर और हरी मटर के बाद इसमें एक कप पानी डालें और अच्छी तरह मिला लें.
- 5 मिनट तक पकाने के बाद कड़ाही को ढक दें.
- 2-3 मिनट और पकाने के बाद ढक्कन हटार इसमें गरम मसाला व धनियापत्ती डालकर मिलाएं.
-1-2 मिनट तक ढककर पकाएं और आंच बंद कर दें.
- तैयार है रेस्टोरेंट स्टाइल वाली मटर पनीर.
- नान , रोटी या चावल के साथ मटर पनीर का लुत्फ लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (303 ratings)
3.9 avg from 303 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर में बनाना सीखिए रेस्टोरेंट जैसी मटर पनीर की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे प्यूरी बनाने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes