शलगम का साग
सर्दी का मौसम आते ही बजार में ताजा सब्जियों की बहार आ जाती है और इसमें शलगम भी शामिल हैं, तो इस मौसम में सरसों और चने के साग के अलावा शलगम के साग का भी स्वाद लें...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 5 से 6 शलगम, एक प्याज बारीक कटा, एक टमाटर बारीक कटा, आधा चम्मच हल्दी पाउडर (चाहें तो)
- 2 चम्मच धनिया पाउडर
- 2 साबुत लाल मिर्च, एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- स्वादानुसार नमक, घी
विधि
- प्रेशर कूकर में एक कप पानी, थोड़ा नमक और कटे शलगम डालें. ढक्कन लगाकर कूकर गैस पर रखकर शलगम उबालें. एक सीटी आने के बाद आंच मध्यम कर दें और 3 से 4 सीटी आने तक इसे पकाकर गैस बंद कर दें.
- कूकर का प्रेशर खत्म होने के बाद, इसका ढक्कन खोलकर शलगम को थोड़ा ठंडा करके, हैंड ब्लेंडर या मधानी से अच्छी तरह मैश कर लें.
- इसके बाद एक कड़ाही में घी डालकर गैस पर गर्म करें. जब घी गर्म हो जाएं, तो उसमें साबुत लाल मिर्च डालकर फ्राई करें.
- फिर घी में अदरक-लहसुन का पेस्ट और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें. अब प्याज में हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मिलाएं.
- मसालों में टमाटर डालकर एक बड़े चम्मच से चलाएं और 2 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
- जब टमाटर पककर अच्छी तरह मिक्स हो जाएं, तो मैश किए हुए शलगम और स्वादानुसार और नमक मिलाएं. फिर मध्यम आंच पर लगभग 5 से 10 मिनट तक शलगम का पानी सूखने तक पकाएं.
- लीजिए तैयार है गर्मागर्म शलगम का साग. रोटी या परांठे के साथ इसके स्वाद का लुत्फ उठाएं.
ध्यान दें: शलगम के साग का स्वाद बढ़ाने के लिए आप साबुत धनिया का इस्तेमाल कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
शलगम का साग एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 5 से 6 शलगम, एक प्याज बारीक कटा, एक टमाटर बारीक कटा, आधा चम्मच हल्दी पाउडर (चाहें तो) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
शलगम का साग बनाने के लिए सबसे पहले 5 से 6 शलगम, एक प्याज बारीक कटा, एक टमाटर बारीक कटा, आधा चम्मच हल्दी पाउडर (चाहें तो) तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
शलगम का साग बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह शलगम का साग रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
शलगम का साग बनाने के लिए 5 से 6 शलगम, एक प्याज बारीक कटा, एक टमाटर बारीक कटा, आधा चम्मच हल्दी पाउडर (चाहें तो) के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, शलगम का साग को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
शलगम का साग का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
शलगम का साग एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT